Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

जामताड़ा के रायडीह गांव में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित, नशा मुक्ति व बाल विवाह रोकथाम पर दी गई जानकारी

Jamtara: जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डीएलएसए) जामताड़ा के अध्यक्ष एवं सचिव के निर्देशानुसार शुक्रवार को नारायणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पबिया पंचायत के...

jamtara nasha news

Jamtara: जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डीएलएसए) जामताड़ा के अध्यक्ष एवं सचिव के निर्देशानुसार शुक्रवार को नारायणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पबिया पंचायत के रायडीह गांव में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी गई

कार्यक्रम में ग्रामीणों को नशा मुक्ति, अवैध तस्करी की रोकथाम, बाल विवाह एवं बाल मजदूरी पर प्रतिबंध, निःशुल्क विधिक सहायता, हिट एंड रन मामलों में मुआवजा, महिलाओं के कानूनी अधिकार तथा हिरासत से संबंधित कानूनों सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी गई. साथ ही लोगों से कानून का पालन करने तथा किसी भी प्रकार की कानूनी समस्या होने पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार से निःशुल्क सहायता लेने की अपील की गई. कार्यक्रम में अधिकार मित्र कार्तिक दत्ता, संजय सेन एवं विजय कुमार मंडल ने ग्रामीणों को उनके अधिकारों और कानूनी प्रावधानों के प्रति जागरूक किया. इस अवसर पर जंग बहादुर सिंह, मनबोध महतो, समरेश सिंह, लोबिन सिंह, उर्मिला देवी, कविता देवी, पार्वती देवी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे.

AlsoRead:शादी हुए एक महीने की दुल्हन का इंतजार, तीन माह के बच्चे की किलकारी, वादा था शनिवार को लौटने का, पर सड़क पर थम गया खुशियों का कारवां

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *