Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

बोकारो रेलवे स्टेशन पर चला नशामुक्ति अभियान, यात्रियों को किया जागरूक

Bokaro: बोकारो रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम एवं प्रभात फेरी का आयोजन किया गया....

बोकारो रेलवे स्टेशन पर चला नशामुक्ति अभियान
बोकारो रेलवे स्टेशन पर चला नशामुक्ति अभियान

Bokaro: बोकारो रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम एवं प्रभात फेरी का आयोजन किया गया. इस दौरान रेलवे यात्रियों तथा रेलवे कर्मियों से नशे से दूर रहने की अपील की गई. स्टेशन परिसर में प्रभात फेरी के दौरान यात्रियों एवं आम नागरिकों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया गया.

नशामुक्त समाज का दिया गया संदेश

सभी को नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया गया. इस अभियान के माध्यम से उपस्थित लोगों ने संकल्प लिया कि वे नशे के खिलाफ जन-जागरूकता फैलाने का कार्य करेंगे. साथ ही समाज को स्वस्थ, सुरक्षित और नशामुक्त बनाने में अपना योगदान देंगे.

ALSO READ: रांची के वार्ड-13 में दो विकास योजनाओं का शिलान्यास, RCC नाली और स्लैब का होगा निर्माण

रेलवे अधिकारियों और कर्मियों ने निभाई सक्रिय भूमिका

कार्यक्रम में स्टेशन मैनेजर संतोष कुमार नायक, बोकारो स्टेशन के मुख्य वाणिज्यिक निरीक्षक अभिषेक कुमार, रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के अधिकारी एवं जवान, कमर्शियल विभाग के कर्मचारी तथा रेलवे के अनेक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *