Click Here
Click Here
Click Here

आदिवासी महोत्सव 2026 के आयोजन की तैयारियां तेज, इवेंट मैनेजमेंट एजेंसी के चयन की प्रक्रिया शुरू

4 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन, 29 जून को प्री-बिड बैठक; तकनीकी और वित्तीय रूप से सक्षम एजेंसियों से आमंत्रित किए गए प्रस्ताव...

फाइल फोटो
  • 4 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन, 29 जून को प्री-बिड बैठक; तकनीकी और वित्तीय रूप से सक्षम एजेंसियों से आमंत्रित किए गए प्रस्ताव

Ranchi: झारखंड सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने आदिवासी महोत्सव 2026 के सफल आयोजन की तैयारियां शुरू कर दी हैं. इसी क्रम में महोत्सव के आयोजन के लिए तकनीकी और वित्तीय रूप से सक्षम एवं अनुभवी इवेंट मैनेजमेंट एजेंसियों के चयन की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है. विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार इच्छुक एजेंसियां अपने ऑनलाइन प्रस्ताव 4 जुलाई 2026 की शाम 6:30 बजे तक राज्य सरकार के ई-टेंडर पोर्टल के माध्यम से जमा कर सकेंगी. इस संबंध में 29 जून को दोपहर 12 बजे प्री-बिड बैठक आयोजित होगी, जबकि 6 जुलाई को तकनीकी प्रस्ताव खोले जाएंगे. उसी दिन तकनीकी रूप से योग्य एजेंसियों का प्रस्तुतीकरण भी होगा.

यह भी पढ़ें: केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले 27 जून को झारखंड दौरे पर, अंबेडकर सेमिनार में होंगे शामिल

विस्तृत दिशा-निर्देश और शर्तें वेबसाइट और पोर्टल पर उपलब्ध

विभाग ने स्पष्ट किया है कि विस्तृत दिशा-निर्देश और शर्तें सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की वेबसाइट तथा झारखंड सरकार के ई-प्रोक्योरमेंट पोर्टल पर उपलब्ध हैं. चयनित एजेंसी आदिवासी महोत्सव 2026 के आयोजन और उससे जुड़ी विभिन्न व्यवस्थाओं का दायित्व संभालेगी.

यह भी पढ़ें: FIFA World Cup 2026: जर्मनी को हराकर इक्वाडोर ने किया उलटफेर, आइवरी कोस्ट पहली बार नॉकआउट में, नीदरलैंड्स जीता, जापान-स्वीडन का मुकाबला 1-1 से बराबर

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *