Koderma: कोडरमा सदर थाना क्षेत्र के डुमरडीहा पंचायत अंतर्गत बेलगढ़हा गांव के आसपास हाथियों का झुंड भ्रमण कर रहा है. इससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है. हाथियों की मौजूदगी की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम सक्रिय हो गई. विभाग ने ग्रामीणों से रात के समय अनावश्यक रूप से घरों से बाहर नहीं निकलने का आग्रह किया है. हाथियों का झुंड कोडरमा और डोमचांच थाना क्षेत्र मे घूम रहा है. वन विभाग के अधिकारी ने हाथियों के करीब न जाने और किसी भी गतिविधि की सूचना तुरंत वन विभाग या स्थानीय प्रशासन को देने की अपील की है. साथ ही लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और पूरी सतर्कता बरतने का आग्रह किया है.
यह भी पढ़ें: JAC ने छात्रों को दी बड़ी राहत, प्रमाण पत्रों में सुधार के लिए तीन महीने और मिलेगा समय



