Click Here
Click Here
Click Here

मोदी सरकार की गरीब कल्याण योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान: प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू

Chakardharpur: भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश द्वारा आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 के अंतर्गत जिला प्रशिक्षण वर्ग में कार्यकर्ताओं को संबोधित...

bjp aditya sahu

Chakardharpur: भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश द्वारा आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 के अंतर्गत जिला प्रशिक्षण वर्ग में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का मूल उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने गरीब, किसान, महिला, युवा, आदिवासी एवं वंचित वर्ग के उत्थान के लिए अनेक ऐतिहासिक योजनाएं संचालित की हैं. उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, पीएम किसान सम्मान निधि, जल जीवन मिशन, स्वच्छ भारत मिशन, जनधन योजना सहित केंद्र सरकार की सभी गरीब कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी घर-घर तक पहुंचाएं, ताकि प्रत्येक पात्र व्यक्ति इन योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सके. उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के ‘अंत्योदय’ के विचार को साकार करने के लिए भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ कार्य कर रहा है.

जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प

प्रशिक्षण वर्ग का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सशक्त बनाना तथा संगठन को और अधिक मजबूत करना है. इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती एवं सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया. प्रशिक्षण वर्ग के द्वितीय सत्र में प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद ने पार्टी का इतिहास एवं विकास विषय पर विस्तारपूर्वक मार्गदर्शन दिया. उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की स्थापना, वैचारिक आधार, संगठनात्मक विकास तथा राष्ट्र निर्माण में पार्टी की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित संगठन है, जिसकी सबसे बड़ी ताकत उसकी विचारधारा, अनुशासन एवं सेवा भाव है. उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद को पार्टी की वैचारिक प्रेरणा बताते हुए कहा कि भाजपा का लक्ष्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाना है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन के इतिहास, सिद्धांतों एवं नीतियों को आत्मसात कर जन-जन तक पार्टी की विचारधारा और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने का आह्वान किया.

संगठन के विस्तार एवं भविष्य की कार्ययोजना पर सार्थक चर्चा

सत्र के दौरान कार्यकर्ताओं के प्रश्नों का भी विस्तार से उत्तर दिया गया तथा संगठन के विस्तार एवं भविष्य की कार्ययोजना पर सार्थक चर्चा हुई. पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने कहा कि प्रशिक्षण वर्ग कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा से जोड़ने का सशक्त माध्यम है. उन्होंने कहा कि प्रशिक्षित एवं जागरूक कार्यकर्ता ही संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. पूर्व सांसद सह प्रदेश उपाध्यक्ष गीता कोड़ा ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता समाज सेवा की भावना के साथ जनता के बीच जाकर केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य करे. उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती ही जनसेवा की सबसे बड़ी ताकत है.

अंत्योदय दर्शन भाजपा की कार्यशैली का मूल आधार

भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. विजय सिंह गागराई ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का अंत्योदय दर्शन भाजपा की कार्यशैली का मूल आधार है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की विचारधारा एवं नीतियों को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने तथा सेवा भाव के साथ कार्य करने का आह्वान किया. कार्यक्रम के पूर्व मुख्य एवं विशिष्ट अतिथि द्वारा पौधरोपण कार्यक्रम किया गया. कार्यक्रम का संचालन महामंत्री तिरथ जामुदा ने किया. इस मौके पर मुख्य रूप से पूर्व विधायक शशिभूषण सामड, मालती गिलुआ, कोषाध्यक्ष सुरेश साव, महामंत्री तीरथ जामुदा, कुश पूर्ति,राजेन्द्र मछुआ, सुशांत कुमार मंडल, शिवलाल रवानी, टिलु सिंह, दीपक महतो सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे.

AlsoRead:JAC ने छात्रों को दी बड़ी राहत, प्रमाण पत्रों में सुधार के लिए तीन महीने और मिलेगा समय

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *