Ranchi : रांची समेत पुरे राज्य में गर्मी को देखते हुए सिविल कोर्ट में चल रही मॉर्निंग कोर्ट की व्यवस्था अब खत्म होने जा रही है. सोमवार यानी 29 जून 2026 से अब राज्य के सभी सिविल कोर्ट में दोबारा डे सिटिंग कोर्ट में काम शुरू हो जाएगा. इस संबंध में कार्यालय आदेश जारी कर दिया गया है. हाईकोर्ट के निर्देश के बाद जारी किये गए आदेश के मुताबिक 29 जून से अदालती कार्यवाही और कार्यालय के समय में बदलाव किया गया है.
10:30 बजे से शुरू होगी सुनवाई
सोमवार से कोर्ट के कार्यालयों का समय सुबह 10:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक निर्धारित किया गया है. सिविल कोर्ट नियमावली के तहत सिविल कोर्ट के जजों को दोपहर करीब 1:30 बजे आधे घंटे या उससे कम समय के लिए उठने की स्वतंत्रता होगी. बता दें कि फिलहाल राज्य के सभी सिविल कोर्ट में 6 अप्रैल 2026 से मॉर्निंग कोर्ट की व्यवस्था लागू की गई थी.

ALSO READ : रांची को मिलेगी हाईटेक कॉरिडोर सड़क, 177 करोड़ की परियोजना पर इसी साल शुरू होगा काम


