Click Here
Click Here
Click Here

लातेहार पुलिस का एक्शन प्लान : अपहृत दिलीप सिंह को ढूंढने में देश के 17 हजार थानों से ली जायेगी मदद

Dheeraj Singh तलाश के लिए राज्य के चार जिलों के एसपी से भी लिया जायेगा सहयोग Ranchi : जिला से अपहृत दिलीप...

लातेहार पुलिस

Dheeraj Singh

तलाश के लिए राज्य के चार जिलों के एसपी से भी लिया जायेगा सहयोग

Ranchi : जिला से अपहृत दिलीप सिंह की तलाश के लिए अब पूरे देश में अभियान चलाया जायेगा. इस अभियान में देश के करीब 17130 थानों की पुलिस शामिल होगी. तलाशी अभियान में झारखंड के चार जिला के एसपी भी विशेष रूप से शामिल होंगे. दिलीप सिंह को तलाश करने के लिए यह एक्शन प्लान लातेहार एसपी कुमार गौरव ने तैयार किया है. लातेहार एसपी के दिलीप सिंह के तलाश के लिए देशव्यापी अभियान को पूरा करने के लिए सीआइडी मुख्यालय भी सहयोग कर रही है. सीआइडी की ओर से आंध्रप्रदेश, अरूणाचल प्रदेश, असम, बिहार, गोवा, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम, पंजाब, राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना, ओडिशा, मेघालय, दिल्ली और चंडीगढ पुलिस को नोटिस भेजा गया है. मामले में दिलीप सिंह के बारे किसी भी तरह की जानकारी मिलने पर सीआइडी या लातेहार पुलिस को जानकारी उपलब़ध कराने के लिए कहा गया है.

राज्य के चार जिलों के एसपी से मांगी गयी विशेष सहयोग

अपहृत दिलीप सिंह की तलाश के लिए लातेहार एसपी ने चार जिलों के एसपी से विशेष रूप से सहयोग की मांग की है. इसके लिए लातेहार एसपी के द्वारा संबंधित जिलों के एसपी को पत्राचार किया गया है. इन जिलों में हजारीबाग, चतरा, कोडरमा और रामगढ एसपी का नाम शामिल है. इन जिलों के एसपी से विशेषकर इस बात का अनुरोध किया गया है कि जनवरी 2026 से लेकर अप्रैल 2026 तक बरामद अज्ञात पुरूष के शव से दिलीप सिंह के हुलिया के आधर पर मिलान किया जाये, ताकि मामले में आगे आवश्यक जानकारी एक. की जा सकें.

अपहण को लेकर लातेहार थाना में दर्ज हुआ था केस

लातेहार पुलिस के रिकॉड के अनुसार दिलीप सिंह के अपहरण को लेकर लातेहार थाना में 13 जनवरी 2026 को दर्ज हुआ था. यह केस दिलीप सिंह के पिता लातेहार थाना क्षेत्र के कुदाग निवासी नकुल सिंह की शिकायत पर दर्ज हुआ था. स्थानीय पुलिस के स्तर पर अभी तक दिलीप सिंह को तलाशने का हरसंभव प्रयास किया जा चुका है, लेकिन अभी तक कोई ठोस सुराग नहीं मिला है.

 

ALSO READ : ASI ने सार्जेंट मेजर पर लगाए गंभीर आरोप, पत्नी की मौत का बताया जिम्मेदार

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *