Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

गिरिडीह में मोहर्रम पर प्रशासन की रोक के बावजूद आग का जानलेवा खेल, प्रशासन बना मुख्य दर्शक

Giridih: भंडारीडीह में मोहर्रम जुलूस के दौरान प्रशासन के प्रतिबंध की खुलेआम अनदेखी देखने को मिली. भीड़भाड़ वाले इलाके में युवाओं ने...

मुहर्रम के अवसर पर आग का खेल

Giridih:  भंडारीडीह में मोहर्रम जुलूस के दौरान प्रशासन के प्रतिबंध की खुलेआम अनदेखी देखने को मिली. भीड़भाड़ वाले इलाके में युवाओं ने आग से खतरनाक करतब दिखाए. जलती मशालें मुंह में डालने और आग उगलने जैसे जानलेवा खेल ने लोगों की सांसें थाम दीं. राहत की बात यह रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ. मोहर्रम के अवसर पर भंडारीडीह में बड़ी संख्या में युवाओं ने आग का खेल दिखाया. प्रशासन ने पहले ही ऐसे खतरनाक प्रदर्शनों पर रोक लगा रखी थी, लेकिन इसके बावजूद प्रतिबंध बेअसर नजर आया.

भीड़ के बीच जानलेवा करतब

भीड़भाड़ वाले इलाके में जलती मशालों के साथ किए गए करतबों से किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता था. आग उगलने और मुंह में जलती मशाल डालने जैसे जोखिम भरे प्रदर्शन के दौरान आसपास बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे. स्थानीय लोगों का कहना है कि हर साल प्रशासन रोक लगाने की घोषणा करता है, लेकिन इसके बावजूद आग का खेल जारी रहता है. घनी आबादी वाले इलाके में इस तरह के प्रदर्शन से आसपास के घरों, दुकानों और आम लोगों की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े हो गए.

पुलिस-प्रशासन की मौजूदगी पर सवाल

हैरानी की बात यह रही कि मौके पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौजूद थी, लेकिन भीड़ और उत्साह के बीच प्रतिबंध को प्रभावी ढंग से लागू नहीं कराया जा सका. हालांकि, गनीमत रही कि इस बार कोई अप्रिय घटना नहीं हुई.अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब प्रशासन ने पहले ही आग के खेल पर प्रतिबंध लगाया था, तो फिर खुलेआम यह प्रदर्शन कैसे हुआ. क्या नियम सिर्फ कागजों तक सीमित रह गए हैं, या भविष्य में ऐसे जानलेवा खेलों पर वास्तव में प्रभावी रोक लगाई जाएगी?

ALSO READ : सोमवार से खत्म हो जाएगी मॉर्निगं कोर्ट, 10:30 से शाम 5 बजे तक सिविल कोर्ट में होगा काम

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *