Click Here
Click Here
Click Here

हजारीबाग में बनेगा अत्याधुनिक शूटिंग रेंज, खिलाड़ियों को मिलेगी नई पहचान : सांसद

Hazaribagh: हजारीबाग में शूटिंग खेल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लोकसभा सांसद मनीष जायसवाल ने हजारीबाग डिस्ट्रिक्ट राइफल एसोसिएशन के पदाधिकारियों...

Hazaribagh: हजारीबाग में शूटिंग खेल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लोकसभा सांसद मनीष जायसवाल ने हजारीबाग डिस्ट्रिक्ट राइफल एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर जिले में अत्याधुनिक शूटिंग रेंज विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की. बैठक में शूटिंग खिलाड़ियों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विस्तार से चर्चा हुई.

खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए बाहर जाना पड़ता है

बैठक में एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने बताया कि जिले में 10 मीटर शूटिंग के लिए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की राइफल, पिस्टल तथा इलेक्ट्रॉनिक टारगेट की व्यवस्था की गई है. हालांकि 25 मीटर और 50 मीटर फायरिंग रेंज नहीं होने के कारण खिलाड़ियों को अभ्यास और प्रतियोगिताओं की तैयारी के लिए रांची, देवघर और आसनसोल जाना पड़ता है, जिससे समय और आर्थिक दोनों तरह की परेशानी होती है.

अत्याधुनिक फायरिंग रेंज बनाने का आश्वासन

सांसद मनीष जायसवाल ने आश्वस्त किया कि हजारीबाग प्रमंडलीय मुख्यालय में जल्द ही अत्याधुनिक फायरिंग रेंज विकसित करने की दिशा में ठोस पहल की जाएगी. उन्होंने कहा कि इसके निर्माण के बाद हजारीबाग में जोनल और राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन भी संभव हो सकेगा. सांसद ने कहा कि उनका लक्ष्य हजारीबाग को शूटिंग खेल का प्रमुख केंद्र बनाना है. इसके लिए खिलाड़ियों को आवश्यक संसाधन और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा, ताकि वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें.

बैठक में रहे एसोसिएशन के पदाधिकारी मौजूद

बैठक में हजारीबाग डिस्ट्रिक्ट राइफल एसोसिएशन के नीलेंदु जयपुरियार, महासचिव सुगोतो रॉय, कोषाध्यक्ष, प्रशिक्षक एवं राष्ट्रीय शूटर रिद्धि गुप्ता तथा रोहित सिंह सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे. सांसद ने कहा कि झारखंड के खिलाड़ियों ने शूटिंग और तीरंदाजी में अपनी प्रतिभा साबित की है और उन्हें बेहतर अवसर उपलब्ध कराना प्राथमिकता होगी.

ALSO READ : कोडरमा : भीषण गर्मी के बीच चरमराई बिजली व्यवस्था, ग्रामीणों में आक्रोश

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *