Click Here
Click Here
Click Here

कोडरमा : भीषण गर्मी के बीच चरमराई बिजली व्यवस्था, ग्रामीणों में आक्रोश

Koderma: भीषण गर्मी के बीच डोमचांच ग्रामीण पावर हाउस के पुराने डोमचांच फीडर से जुड़ी बिजली व्यवस्था बदहाल हो गई है. इस...

Power supply collapses
Koderma: Power supply collapses amidst scorching heat; villagers outraged.

Koderma: भीषण गर्मी के बीच डोमचांच ग्रामीण पावर हाउस के पुराने डोमचांच फीडर से जुड़ी बिजली व्यवस्था बदहाल हो गई है. इस फीडर से जुड़े दो दर्जन से अधिक गांवों के लोग अनियमित बिजली आपूर्ति, लो वोल्टेज, ओवरलोडिंग और बार-बार ट्रिपिंग की समस्या से परेशान हैं.

ग्रामीणों का कहना है कि बढ़ते तापमान और चिलचिलाती गर्मी के बीच बिजली की अनियमित आपूर्ति से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. लो वोल्टेज के कारण पंखा, कूलर, फ्रिज समेत अन्य विद्युत उपकरण भी ठीक से काम नहीं कर पा रहे हैं.

कई बार शिकायत के बाद भी नहीं हुआ समाधान

स्थानीय उपभोक्ताओं के अनुसार, पिछले कई महीनों से बिजली संकट बना हुआ है. कई बार विभागीय अधिकारियों को शिकायत करने के बावजूद समस्या का कोई स्थायी समाधान नहीं निकला है. ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली कटौती का कारण पूछने पर भी कर्मचारियों की ओर से संतोषजनक जवाब नहीं दिया जाता.

बिजली व्यवस्था नहीं सुधरी तो आंदोलन की चेतावनी

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो वे सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेंगे. लोगों ने विभाग से नियमित बिजली आपूर्ति और लो वोल्टेज की समस्या का शीघ्र समाधान करने की मांग की है.

ALSO READ: जनसेवा ही मेरा धर्म, नफरत की राजनीति से दूर मोहब्बत का पैगाम: इरफान अंसारी 

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *