Click Here
Click Here
Click Here

मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 को लेकर BLO और पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण आयोजित

Koderma: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में चल रहे मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 अभियान के सफल संचालन को लेकर...

Special Intensive Revision
Special Intensive Revision 2026

Koderma: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में चल रहे मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 अभियान के सफल संचालन को लेकर विभिन्न प्रखंडों और नगर निकाय क्षेत्रों के बीएलओ (Booth Level Officer) एवं BLO पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया. प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने की.

प्रशिक्षण के दौरान सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारियों ने प्रतिभागियों को आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम, पुनरीक्षण प्रक्रिया और अभियान के उद्देश्यों की विस्तृत जानकारी दी. साथ ही घर-घर सत्यापन, प्रपत्र भरने की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों का संकलन, दावे एवं आपत्तियों के निष्पादन, ईसीआईनेट (ECINET) पर ऑनलाइन प्रविष्टि और मतदाता सूची के शुद्धिकरण से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर प्रशिक्षण दिया गया.

30 जून से 29 जुलाई तक होगा घर-घर सत्यापन

प्रशिक्षण में बताया गया कि आयोग के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 30 जून से 29 जुलाई 2026 तक बीएलओ अपने-अपने मतदान क्षेत्रों में घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे. इस दौरान मतदाताओं से गणना प्रपत्र भरवाए जाएंगे. साथ ही पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में जोड़ने, आवश्यक संशोधन कराने और निर्वाचन प्रक्रिया के प्रति जागरूकता बढ़ाने का कार्य भी किया जाएगा.

वॉलंटियर्स को भी दिया गया विशेष प्रशिक्षण

बिरसा सांस्कृतिक भवन, कोडरमा में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के लिए वॉलंटियर्स का भी प्रशिक्षण आयोजित किया गया. उन्हें पोलिंग स्टेशन पर एसआईआर प्रक्रिया में मतदाताओं की सहायता करने, जरूरतमंद एवं संवेदनशील क्षेत्रों के मतदाताओं की पहचान करने तथा voters.eci.gov.in पोर्टल के माध्यम से मतदाताओं का विवरण खोजने और अन्य आवश्यक प्रक्रियाओं की जानकारी दी गई. इस मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी निर्मल सोरेन, उप निर्वाचन पदाधिकारी विजय कुमार सोनी, सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे.

ALSO READ: सरायकेला : कृषि जागरूकता के लिए डिजिटल बिरसा रथ रवाना, 15 दिनों तक पंचायतों का करेगा भ्रमण

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *