Bandgaon: कराईकेला थाना के नकटी गांव में सुबह शंकर गागराई की पुत्री 15 वर्षीय सुनीता गागराई ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. जिसकी सूचना मिलने पर कराईकेला पुलिस घटनास्थल पहुंची और शव को अपने कब्जे में कर लिया.
परिजनों ने मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने की कही बात
परिजनों तथा ग्रामीणों ने जानकारी देते हुए पुलिस को बताया कि लड़की का मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी. जिस कारण वह कई बार पहले भी इस तरह की घटना को अंजाम देने की कोशिश की थी. मगर इस बार वह सफल हो गई. पुलिस आत्महत्या का रिपोर्ट दर्ज कर मामले के अनुसंधान में जुट गई है. शव को चक्रधरपुर में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है. थाना प्रभारी प्यारे हसन ने जानकारी देते हुए कहा कि अब तक की जानकारी के अनुसार लड़की विक्षिप्त थी. जिस कारण ऐसी घटना को उन्होंने अंजाम दिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.



