Jamtara : जिला में चोरी की दो अलग-अलग घटनाओं से लोग दहशत में है. केंदुवाटर मोड़ स्थित एक सीमेंट दुकान का ताला तोड़कर चोर इंवर्टर, बैटरी, चार्जर, पंखा समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए. घटना शुक्रवार रात बिजली गुल रहने के दौरान हुई. पीड़ित दुकानदार ने थाना में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है.
जमीन और बैंक के दस्तावेज चोरी
वहीं, नारायणपुर थाना क्षेत्र के कालीपहाड़ी गांव में खाली घर का ताला तोड़कर चोर नकदी, सोने-चांदी के आभूषण, जमीन और बैंक से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज चोरी कर फरार हो गए. पीड़िता ने थाना में आवेदन देकर गांव के ही एक युवक पर संदेह जताया है. बताया जा रहा है कि यह मामला आपसी रंजिश से भी जुड़ा हो सकता है. हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है.
दोनों मामलों में पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से स्थानीय लोगों और व्यवसायियों में चिंता बढ़ गई है.

ALSO READ : ऑनलाइन कैब चालकों का आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल, लोगों की बढ़ी परेशानी


