Click Here
Click Here
Click Here

गुमला में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत, 1.49 लाख बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य

Gumla : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एवं स्वास्थ्य विभाग, गुमला के तत्वावधान में रविवार को तीन दिवसीय राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान (National Pulse...

DDC gave medicine to the children

Gumla : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एवं स्वास्थ्य विभाग, गुमला के तत्वावधान में रविवार को तीन दिवसीय राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान (National Pulse Polio Campaign) का जिला स्तरीय शुभारंभ सदर अस्पताल के सभागार में किया गया. अभियान के पहले दिन जिले के सभी पोलियो बूथों पर 0 से 5 वर्ष तक के 1 लाख 49 हजार 570 बच्चों को पोलियो रोधी दवा की दो बूंद पिलाने का लक्ष्य रखा गया. वहीं 29 और 30 जून को स्वास्थ्य विभाग की टीम, ANM, सहिया एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मी घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाएंगे.

पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, DDC ने बच्चों को पिलाई दवा

अभियान का शुभारंभ उप विकास आयुक्त (DDC) अनिमेष रंजन और SRM नोडल पदाधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार सिंह ने बच्चों को पोलियो की दवा पिलाकर किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता सिविल सर्जन डॉ. शम्भूनाथ चौधरी ने की. इस अवसर पर जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. के.के. मिश्रा, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. सुनील राम, सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. अनुपम किशोर सहित स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारी, चिकित्सक, ANM, CHO, सहिया और स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे. मुख्य अतिथि अनिमेष रंजन ने कहा कि पोलियो जैसी गंभीर बीमारी को देश से समाप्त करने में जनसहभागिता की अहम भूमिका रही है, लेकिन अभी भी सतर्क रहने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि यदि एक भी बच्चा पोलियो की दवा पीने से वंचित रह जाता है, तो यह पूरे समाज के लिए खतरा बन सकता है. उन्होंने सभी अभिभावकों से अपील करते हुए कहा, कोई भी बच्चा छूटे नहीं, सुरक्षा कवच टूटे नहीं. उन्होंने स्वास्थ्यकर्मियों से भी प्रत्येक पात्र बच्चे तक पहुंचकर अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाने का आह्वान किया.

597 बूथों पर पल्स पोलियो अभियान, 1,198 टीमें करेंगी घर-घर संपर्क

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सिविल सर्जन डॉ. शम्भूनाथ चौधरी ने कहा कि पोलियो से बचाव का एकमात्र प्रभावी तरीका समय-समय पर पोलियो की खुराक देना है. उन्होंने कहा कि भारत को पोलियो मुक्त बनाए रखने के लिए प्रत्येक अभियान में सभी बच्चों को दवा पिलाना बेहद जरूरी है. उन्होंने कहा, दो बूंद जिंदगी की, पोलियो पर अंतिम प्रहार और दो बूंद दवा, पोलियो हवा केवल नारे नहीं, बल्कि बच्चों के स्वस्थ और सुरक्षित भविष्य का संकल्प हैं. जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. सुनील राम ने बताया कि अभियान के तहत जिले में 597 पोलियो बूथ बनाए गए हैं. इसके अलावा 1,198 टीमें घर-घर जाकर उन बच्चों को दवा पिलाएंगी, जो किसी कारण से बूथ तक नहीं पहुंच पाएंगे. अभियान की निगरानी के लिए 119 सुपरवाइजर तैनात किए गए हैं. कार्यक्रम के अंत में अतिथियों ने बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाकर अभियान का औपचारिक शुभारंभ किया और सभी अभिभावकों से अपने आसपास के पांच वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को पोलियो की दो बूंद दवा अवश्य पिलवाने की अपील की. इस अवसर पर जिला कार्यक्रम प्रबंधक जया रेशमा खाखा, जिला कार्यक्रम समन्वयक अभिनीत आनंद, जिला लेखा प्रबंधक प्रमोद साहू, जिला डाटा प्रबंधक मोहम्मद इकबाल सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे.

Also Read : हजारीबाग में कोयला लदे भारी वाहनों का आतंक; शहर के बीचों-बीच प्रदूषण और हादसों से जनता त्रस्त, बड़े आंदोलन की चेतावनी

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *