Ranchi : नामकुम थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को 4.305 किलोग्राम अवैध अफीम के साथ गिरफ्तार किया. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति पैशन प्रो बाइक से तैमारा की ओर से अफीम लेकर रामपुर में बेचने जा रहा है. सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने रांची-टाटा रोड पर राईसा नदी के पास वाहन जांच शुरू की. इसी दौरान बाइक से आ रहे एक व्यक्ति ने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की, जिसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया.
अवैध तरीके से करता अफीम की खेती
गिरफ्तार आरोपी की पहचान हुसिरहातु निवासी 40 वर्षीय सनिका मुंडा के रूप में हुई है. तलाशी के दौरान उसके पास से झोले में रखा 4.305 किलो अफीम, एक पैशन प्रो मोटरसाइकिल और नोकिया कीपैड मोबाइल बरामद किया गया. पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने अपने खेत में अवैध तरीके से अफीम की खेती की. इसके पहले भी वह अफीम बेच चुका है. मामले में नामकुम थाना में छक्च्ै एक्ट के तहत केस दर्ज कर पुलिस आगे की जांच कर रही है. पुलिस अन्य जुड़े लोगों की तलाश में छापेमारी कर रही है.

ALSO READ : विदेश मंत्रालय ने जारी की एडवाइजरी, बगैर जरूरी परमिट और वीजा के कैलाश मानसरोवर यात्रा नहीं करें तीर्थयात्री


