Seraikela : जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है. वार्ड संख्या 16, दासपाड़ा स्थित राधा-कृष्ण मंदिर से चोरों ने अष्टधातु से बनी राधा-कृष्ण की मूर्तियां और पूजा के बर्तन चुरा लिए. घटना के बाद इलाके में आक्रोश है. स्थानीय लोगों के अनुसार रोज की तरह सुबह मंदिर का ताला खोला गया था. तब सब कुछ सामान्य था. इसके बाद जब पुजारी पूजा करने भीतर पहुंचे तो मुख्य स्थान से भगवान राधा-कृष्ण की लगभग 10 इंच ऊंची अष्टधातु की मूर्तियां गायब थीं. चोर मूर्तियों के साथ-साथ पूजा में इस्तेमाल होने वाले थाली, लोटा, घंटा समेत अन्य बर्तन भी ले गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. ललित दास, स्थानीय निवासी सुबह ताला खोलने पर सब ठीक था.
आदित्यपुर के मंदिर में बड़ी चोरी, अष्टधातु की मूर्तियां समेत पूजा का सामान गायब
पुजारी जी जब पूजा करने गए तो मूर्तियां गायब थीं. मूर्तियां अष्टधातु की थीं. थाली, लोटा, घंटा सब चोर ले गए. हमने बहुत खोजा पर कुछ नहीं मिला. मंदिर में चोरी से सब दुखी हैं. सूचना मिलते ही आदित्यपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया. मंदिर समिति की ओर से थाने में लिखित शिकायत दी गई है. आदित्यपुर थाना के दिनेश तिग्गा, ने बताया कि मंदिर समिति की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है. घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है. हर बिंदु पर जांच की जा रही है. जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास है. स्थानीय निवासियों ने पुलिस प्रशासन से मामले का शीघ्र खुलासा करने और चोरी गई मूर्तियां बरामद करने की मांग की है. लोगों का कहना है कि मंदिर में चोरी से धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं. आदित्यपुर के इस मंदिर में हुई चोरी ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. अष्टधातु की मूर्तियां कीमती होने के कारण चोरों के निशाने पर रहती हैं. पुलिस अब आसपास के CCTV फुटेज खंगाल रही है.

Also Read : लातेहार : सार्वजनिक सड़क पर अतिक्रमण से ग्रामीण परेशान, प्रशासन से कार्रवाई की मांग


