FIFA World Cup 2026: फुटबॉल विश्वकप 2026 का रोमांच फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है. लीग स्टेज में कई कड़े मुकाबले देखने को मिले और अब सफर राउंड ऑफ 32 तक पहुंच गया है. यहां से नॉकआउट राउंड की शुरुआत होगी. यानी अब हर मुकाबला ‘करो या मरो’ का होगा. हारने वाली टीम का सफर वहीं खत्म हो जाएगा, जबकि जीतने वाली टीमें प्री-क्वार्टर खेलेंगी. ऐसे में फुटबॉल फैंस को अगले कुछ दिनों में कई बड़े उलटफेर और हाई-वोल्टेज मुकाबले देखने को मिल सकते हैं. प्री-क्वार्टर फाइनल यानी राउंड ऑफ 16 के बाद फिर क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और 19 जुलाई को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा.

इस बार के विश्वकप में 48 टीमें, 12 ग्रुप में बांटा गया
48 टीमों को 12 ग्रुप (ए से एल) में बांटा गया था. प्रत्येक ग्रुप में चार-चार टीमें थीं और हर टीम तीन मुकाबले खेली. ग्रुप चरण समाप्त होने के बाद कुल 32 टीमें अगले दौर में पहुंचीं. इन 32 टीमों का चयन इस तरह हुआ.
• 12 ग्रुप विजेता
• 12 ग्रुप उपविजेता
• तीसरे स्थान पर रहने वाली 8 सर्वश्रेष्ठ टीमें
यानी तीसरे स्थान पर रहने वाली सभी 12 टीमें आगे नहीं गई हैं. इनमें से सिर्फ आठ टीमों को जगह मिली है, जबकि तीसरे स्थान वाली चार टीमों का सफर यहीं समाप्त हो गया. तीसरे स्थान पर रहते हुए राउंड ऑफ 32 में क्वालिफाई करने वाली टीमें हैं- बोस्निया-हर्जेगोविना, पराग्वे, इक्वाडोर, स्वीडन, सेनेगल, अल्जीरिया, डीआर कांगो और घाना.

यह भी पढ़ें: विदेश मंत्रालय ने जारी की एडवाइजरी, बगैर जरूरी परमिट और वीजा के कैलाश मानसरोवर यात्रा नहीं करें तीर्थयात्री
ये हैं 32 टीमें जिसने ‘राउंड ऑफ 32’ में जगह बनाई
1. दक्षिण अफ्रीका
2. कनाडा
3. ब्राजील
4. जापान
5. जर्मनी
6. पराग्वे
7. नीदरलैंड
8. मोरक्को
9. आइवरी कोस्ट
10. नॉर्वे
11. फ्रांस
12. स्वीडन
13. मेक्सिको
14. इक्वाडोर
15. इंग्लैंड
16. डीआर कांगो
17. बेल्जियम
18. सेनेगल
19. अमेरिका
20. बोस्निया और हर्जेगोविना
21. पुर्तगाल
22. क्रोएशिया
23. ऑस्ट्रेलिया
24. मिस्र
25. अर्जेंटीना
26. केप वर्डे
27. कोलंबिया
28. घाना
29. स्पेन
30. स्विट्जरलैंड
31. अल्जीरिया
32. ऑस्ट्रिया


