Click Here
Click Here
Click Here

पाकुड़ : अज्ञात चोरों ने ठेले को बनाया निशाना, गैस सिलेंडर लेकर हुए फरार

Pakur : नगर थाना क्षेत्र में एक बार फिर अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया. नगर थाना क्षेत्र के...

पाकुड़

Pakur : नगर थाना क्षेत्र में एक बार फिर अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया. नगर थाना क्षेत्र के भगत पाड़ा स्थित रविंद्र नाथ चौक के सामने चोरों ने ठेले का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर लेकर रफूचक्कर हो गए. जानकारी के अनुसार रंजीत कुमार साहा रवींद्रनाथ चौक के सामने ठेले में फास्ट फूड का दुकान चलाते हैं. दुकान का नाम रंजीत फास्ट फूड सेंटर है. जहां अज्ञात चोरों ने बीते देर रात उनके ठेले का ताला तोड़कर अंदर रखा गैस सिलेंडर लेकर फरार हो गये.

थाना में की गयी लिखित आवेदन

चोरी की जानकारी तब मिली जब रंजीत कुमार साहा सुबह अपने दुकान पहुंचे. उन्होंने देखा कि उनके ठेले का ताला टूटा हुआ है, और अंदर रखा गैस सिलेंडर नहीं है. फिलहाल रंजीत कुमार साहा ने नगर थाने में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है.

 

ALSO READ : BNS लागू हुए बीत गये दो साल, हत्या के लिये 302 और दुष्कर्म के लिये 376 जैसी पुरानी धाराओं को भूल नहीं पा रहे लोग

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *