Latehar : जिला में सार्वजनिक सड़क पर कुछ लोग मकान और अन्य निमार्ण कार्य कर रहे है. मामला मौजा सीरम, हल्का संख्या-11 के प्लॉट संख्या-48 का है. इस जमीन को नया सर्वे खतियान में सार्वजनिक रास्ते के रूप में दर्ज किया गया है. उस पर कथित रूप से कुछ लोगों ने मकान और अन्य निर्माण कार्य कर अतिक्रमण कर लिया है. ग्रामीणों का कहना है कि इस रास्ते में वर्षों से लोगों का आवागमन होता रहा है, लेकिन धीरे-धीरे किए गए निर्माण के कारण अब रास्त पूरी तरह बंद हो गया है. इससे ग्रामीणों, विद्यार्थियों, बुजुर्गों और किसानों को आने-जाने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. स्थानीय लोगों के अनुसार, प्रभावशाली लोगों के डर से अधिकांश ग्रामीण खुलकर सामने आने से हिचकिचा रहे हैं. इसी बीच किसी जागरूक व्यक्ति ने मामले की जानकारी मीडिया तक पहुंचायी. जिसके बाद यह मामला चर्चा में आया. हालांकि सुरक्षा कारणों से सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान सार्वजनिक नहीं की जा रही.
जिला प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग
ग्रामीणों ने मीडिया के माध्यम से जिला प्रशासन एवं अंचलाधिकारी (सीओ) से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और संबंधित भूमि की सरकारी अमीन से मापी किया जायें. अगर भूमि वास्तव में सार्वजनिक रास्ता है, तो सभी अवैध अतिक्रमण हटाकर रास्ते को शीघ्र चालू कराया जाए. जिससे आम लोगों को आवागमन में हो रही परेशानी से राहत मिल सके.

ग्रामीणों की प्रमुख मांगें
सरकारी अमीन से तत्काल स्थल की मापी कराई जाए. नया सर्वे खतियान एवं राजस्व अभिलेखों का सत्यापन किया जाए. अगर अतिक्रमण पाया जाए तो नियमानुसार उसे हटाया जाए. सार्वजनिक रास्ते को पुनः चालू कर ग्रामीणों के आवागमन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए.
ALSO READ : फीफा विश्वकप 2026 : अब नॉकआउट राउंड की शुरुआत, ‘राउंड ऑफ 32’ में पहुंचने वाली दिग्गज टीमों का नाम जानिए


