Click Here
Click Here
Click Here

पश्चिमी सिंहभूम: मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र नामाहातु में चला पल्स पोलियो अभियान, जनप्रतिनिधियों ने बच्चों को पिलाई पोलियो की खुराक

पश्चिमी सिंहभूम: प्रखंड अंतर्गत नकटी पंचायत के मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र नामाहातु में रविवार को राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम...

मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र नामाहातु में चला पल्स पोलियो अभियान
मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र में चला पल्स पोलियो अभियान

पश्चिमी सिंहभूम: प्रखंड अंतर्गत नकटी पंचायत के मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र नामाहातु में रविवार को राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मुखिया मिथुन गागराई एवं मुंडा बिरसिंह गागराई ने 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाकर किया. इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने सभी बच्चों को समय पर पोलियो की खुराक अवश्य दिलाएं, ताकि समाज को पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से पूरी तरह मुक्त बनाया जा सके.

केक काटकर मनाया गया पल्स पोलियो दिवस

कार्यक्रम के दौरान बच्चों के स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ केक काटकर पल्स पोलियो दिवस मनाया गया. इसके बाद बच्चों के बीच मिठाई एवं चॉकलेट का वितरण किया गया, जिससे बच्चों और अभिभावकों में विशेष उत्साह देखने को मिला. मुखिया मिथुन गागराई ने कहा कि “पोलियो उन्मूलन केवल स्वास्थ्य विभाग का नहीं, बल्कि पूरे समाज का दायित्व है. प्रत्येक अभिभावक अपने बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं, ताकि आने वाली पीढ़ी स्वस्थ एवं सुरक्षित रह सके.”

ALSO READ: कोडरमा : ट्रेन में पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार, नशे में धुत्त होकर यात्रियों को दे रहा था धमकी

स्वास्थ्य विभाग की टीम रही मौजूद

कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग की ओर से सीएचओ अमिता कुमारी, एएनएम पिंकी कुमारी महतो, एमपीडब्ल्यू नितेश कुमार मंडल, एमपीडब्ल्यू सुमित कुमार महतो, सहिया लक्ष्मी गगराई, सेविका, सहायिका तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं अभिभावक उपस्थित थे.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *