अवैध बालू परिवहन पर कार्रवाई, सीओ ने ट्रैक्टर पकड़कर थाना में कराया जमा

Bandgaon : पश्चिमी सिंहभूम जिले के बंदगांव प्रखंड में अवैध बालू परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए बालू से...

illegal sand transportation

Bandgaon : पश्चिमी सिंहभूम जिले के बंदगांव प्रखंड में अवैध बालू परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए बालू से लदे एक ट्रैक्टर को जब्त किया. अंचल अधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी (CO-cum-BDO) भीषम कुमार के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई के बाद ट्रैक्टर को आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए बंदगांव थाना के सुपुर्द कर दिया गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रशासन को क्षेत्र में अवैध रूप से बालू परिवहन किए जाने की सूचना मिली थी.

अवैध बालू परिवहन पर सख्ती, ट्रैक्टर जब्त

सूचना के आधार पर CO-cum-BDO भीषम कुमार ने पुलिस टीम के साथ कार्रवाई करते हुए बालू लदे ट्रैक्टर को रोक लिया. प्रशासनिक टीम को देखते ही ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया. जब्त ट्रैक्टर को बंदगांव थाना में सुरक्षित रखा गया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. चालक की पहचान कर उसके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनन और बालू के अवैध परिवहन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा. इस तरह की गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल लोगों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. साथ ही प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि यदि कहीं भी अवैध बालू खनन या परिवहन की जानकारी मिले तो इसकी सूचना तत्काल संबंधित अधिकारियों को दें, ताकि समय पर कार्रवाई कर प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके.

Also Read : कोडरमा : ट्रेन में पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार, नशे में धुत्त होकर यात्रियों को दे रहा था धमकी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *