J J कॉलेज बचाओ संघर्ष समिति कोर कमेटी की बैठक संपन्न, जन-जागरूकता और हस्ताक्षर अभियान चलाने का निर्णय

Koderma: जेजे कॉलेज बचाओ संघर्ष समिति कोर कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को झुमरीतिलैया बजरंग नगर स्थित अवध्या क्लासेस में संरक्षक सईद...

Koderma: जेजे कॉलेज बचाओ संघर्ष समिति कोर कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को झुमरीतिलैया बजरंग नगर स्थित अवध्या क्लासेस में संरक्षक सईद नसीम की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में कमेटी की गतिविधि और कार्यक्रमो की समीक्षा की गई. कोर कमेटी के सदस्यों ने संगठन कार्य को गतिशील बनाये रखने और अभियान को जन जागरण अभियान के रूप देने को लेकर सकारात्मक रुख अपनाने पर जोर दिया. वहीं जेजे कॉलेज बचाओ-डिग्री कॉलेज बचाओ अभियान को घर घर तक पहुंचाने के लिए प्रचार प्रसार तेज करने पर चर्चा की. 

​बैठक में लिए गए मुख्य निर्णय

  • झंडा चौक पर हस्ताक्षर अभियान: जेजे कॉलेज बचाओ अभियान के तहत झुमरीतिलैया में झंडा चौक पर हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा और साथ ही आम जनता के बीच पर्चा वितरण कर अभियान को तेज करने का निर्णय लिया गया.
  • पूरे जिले में जागरूकता रथ: कोडरमा जिला के सभी प्रमुख चौक-चौराहों, बाजारों और हाट-बाजारों में जन-जागरूकता अभियान चलाने के लिए विशेष स्वाभिमान बचाओ रथ’ निकाला जाएगा.
  • ​युवाओं और छात्रों की भागीदारी: जिले के सभी कॉलेजों और कोचिंग संस्थानों में जाकर सघन हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा,ताकि युवा शक्ति को इस मुहिम से जोड़ा जा सके.

Read Also: सोनाहातू में वज्रपात की चपेट में आए फॉरेस्ट गार्ड की मौत, वॉच टावर निरीक्षण के दौरान हुआ हादसा, दो वनकर्मी घायल

​संगठन का विस्तार

क्षेत्र के सभी प्रमुख सामाजिक-राजनैतिक कार्यकर्ताओं को एक मंच पर लाकर संगठन से जोड़ा जाएगा, जिससे इस जन-आंदोलन को और मजबूती दी जा सके. ​बैठक के अंत में उपस्थित सभी सदस्यों ने संकल्प लिया कि वे पूरी निष्ठा के साथ इस जन-जागरूकता अभियान को सफल बनाएंगे ताकि कोडरमा जिले के ऐतिहासिक धरोहर जगन्नाथ जैन कॉलेज और जिले के सभी डिग्री कॉलेज को पुनः विनोबा भावे विश्वविद्यालय से जोड़ने का नोटिफिकेशन जारी किया जा सके.साथ ही कोडरमा के हज़ारों छात्र-छात्राओं समेत कोडरमा की स्वाभिमान की रक्षा लोकतांत्रिक तरीके से किया जा सके. कोर कमेटी ने जिलेभर के राजनैतिक, सामाजिक और विभिन्न संगठनों से जेजे कॉलेज बचाओ अभियान से जुड़ने की अपील की है और आंदोलन को ऐतिहासिक बनाने में आदर्श नागरिक की आवाज सरकार तक पहुंचाने के लिए तन मन धन से सहयोग करने का आह्वान किया है. बैठक में संरक्षक राम रतन अवध्या,महासचिव देवेंद्र कुमार,रोहित कुमार,वीरेंद्र कराटे,संजय साजन, तौफीक हुसैन, संतोष सहाय,रवि पासवान मौजूद थे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *