Click Here
Click Here
Click Here

कोडरमा : ट्रेन में पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार, नशे में धुत्त होकर यात्रियों को दे रहा था धमकी

Koderma: ट्रेन में एक युवक को पिस्टल और गोलियों के साथ जीआरपी पुलिस ने गिरफ्तार किया. आरपीएफ के सहयोग से उसकी गिरफ्तारी...

Koderma: Youth arrested with pistol in train, was threatening passengers while drunk

Koderma: ट्रेन में एक युवक को पिस्टल और गोलियों के साथ जीआरपी पुलिस ने गिरफ्तार किया. आरपीएफ के सहयोग से उसकी गिरफ्तारी की गयी. कोडरमा जीआरपी को सूचना मिली थी कि एक युवक ट्रेन में नशे की हालत में पिस्टल चमका रहा है और रेल यात्रियों को धमकी दे रहा है. जब ट्रेन कोडरमा स्टेशन पहुंची तो सहायक उप निरीक्षक ओम प्रकाश सिंह और सहायक उप निरीक्षक शैलेश कुमार ने देखा कि एक युवक कमर में पिस्टल लेकर बोगी में इधर-उधर घूम रहा है. रेल यात्रियों को धमकी दे रहा है. जीआरपी पुलिस ने आरपीएफ के सहयोग से युवक को ट्रेन से उतारा. उसके पास से एक पिस्टल, मैगजीन में 6 राउंड गोली लोडेड और पाउच में 18 गोली पाया गया. पूछताछ में उसने अपना नाम दिवाकर सिंह, उम्र- 32 वर्ष, पिता- सूर्यभान सिंह,सा- रायपुर, थाना- महेशगंज, जिला- प्रतापगढ़ (उत्तर प्रदेश) बताया. युवक ने बताया कि वो प्रयागराज से रांची जा रहा है. सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है. आरोपी युवक के खिलाफ जीआरपी कोडरमा थाना में बीएनएस, रेलवे एक्ट एवं आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया. मामले को कोर्ट में अग्रसरित कर दिया गया है.

यह भी पढ़ें: सोनाहातू में वज्रपात की चपेट में आए फॉरेस्ट गार्ड की मौत, वॉच टावर निरीक्षण के दौरान हुआ हादसा, दो वनकर्मी घायल

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *