बोकारो में हर खेल के लिए चिह्नित होगा आदर्श स्थल- DC अजय नाथ झा

Bokaro: DC अजय नाथ झा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय खेल संचालन समिति की बैठक हुई. बैठक में खेल गतिविधियों के विस्तार,...

अजयनाथ झा-DC

Bokaro:  DC अजय नाथ झा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय खेल संचालन समिति की बैठक हुई. बैठक में खेल गतिविधियों के विस्तार, आधारभूत संरचना, वार्षिक खेल कैलेंडर और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर देने पर चर्चा हुई.

हर खेल को मिलेगा समान महत्व

जिला खेल परिसर बनने तक क्रिकेट, कबड्डी, तीरंदाजी, फुटबॉल, एथलेटिक्स, बॉक्सिंग समेत प्रमुख खेलों के लिए सुविधायुक्त स्थल चिह्नित किया जाएगा. खेल संघों से दो-तीन संभावित स्थलों का प्रस्ताव मांगा गया है.

31 मार्च 2027 तक खेल कैलेंडर

सभी खेल संघों को 31 मार्च 2027 तक का समेकित खेल कैलेंडर तैयार करने का निर्देश दिया गया है. इसमें आयोजन की तिथि, स्थान, स्वरूप और अनुमानित बजट शामिल होगा.

ग्रामीण प्रतिभाओं पर जोर

ग्रामीण और प्रखंड स्तर के खिलाड़ियों को भी समान अवसर देने तथा प्रतिभा पहचान कार्यक्रम बढ़ाने पर जोर दिया गया. सीसीएल, बीसीसीएल, बीएसएल समेत औद्योगिक संस्थानों को खेल प्रायोजन से जोड़ने की पहल की जाएगी.

खेल पत्रिका और पारदर्शिता

बोकारो खेल पत्रिका के प्रकाशन का प्रस्ताव रखा गया. साथ ही खेल गतिविधियों में प्राप्त राशि और खर्च का पारदर्शी लेखा-जोखा रखने का निर्देश दिया गया.

ALSO READ: गिरिडीह: बुजुर्ग महिला की परेशानी से रूबरू हुए DC, दिखाई संवेदनशीलता, सात दिनों में पेंशन दिलाने का निर्देश

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *