Click Here
Click Here
Click Here

पलामू: ओवरटेक करने के दौरान पिकअप से टकराई बस, सभी यात्री सुरक्षित

Palamu: पलामू जिले के सतबरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत खामडीह में एक अनियंत्रित बस और पिकअप वाहन के बीच जोरदार टक्कर हो गई....

ओवरटेक करने के दौरान पिकअप से टकराई बस
ओवरटेक करने के दौरान पिकअप से टकराई बस

Palamu: पलामू जिले के सतबरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत खामडीह में एक अनियंत्रित बस और पिकअप वाहन के बीच जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. हालांकि गनीमत यह रही कि इस हादसे में किसी के हताहत या घायल होने की सूचना नहीं है. सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं. स्थानीय प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रजनीगंधा नामक बस का चालक एक अन्य वाहन को ओवरटेक करने का प्रयास कर रहा था. इसी दौरान लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने के कारण बस सीधे पिकअप वैन से जा टकराई. घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि इस रूट पर चलने वाले बस चालक अक्सर छोटी गाड़ियों को दबाने का प्रयास करते हैं और बेतरतीब तरीके से वाहन चलाते हैं, जिससे आए दिन दुर्घटना की आशंका बनी रहती है.

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की जानकारी मिलते ही सतबरवा थाना के पुलिस पदाधिकारी अमित उपाध्याय दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने आक्रोशित लोगों को शांत कराया और दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को अपने कब्जे में लेकर थाने पहुंचा दिया. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.

ALSO READ: सीएम हेमंत सोरेन खुद कार ड्राइव कर पत्नी कल्पना सोरेन संग पहुंचे जोन्हा फॉल, ग्रामीणों से की मुलाकात

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *