Saraikela: दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा रेल मंडल में इंजीनियरिंग, टीआरडी तथा सिग्नल एवं टेलीकम्युनिकेशन S&T विभागों द्वारा आवश्यक अनुरक्षण कार्य के लिए 29 जून से 05 जुलाई तक एक सप्ताह का संयुक्त रोलिंग ब्लॉक कार्यक्रम निर्धारित किया गया है. इसे मंडल रेल प्रबंधक, आद्रा द्वारा अनुमोदित किया गया है. इस अवधि में निम्नलिखित कोचिंग ट्रेनों के परिचालन में परिवर्तन रहेगा.
यह भी पढ़ें: सीएम हेमंत सोरेन खुद कार ड्राइव कर पत्नी कल्पना सोरेन संग पहुंचे जोन्हा फॉल, ग्रामीणों से की मुलाकात

रद्द की गई ट्रेनें
1. 68046/68045 आसनसोल–आद्रा–आसनसोल मेमू: दिनांक 29.06.2026, 30.06.2026, 01.07.2026, 02.07.2026, 03.07.2026 एवं 05.07.2026 को रद्द रहेगी.
2. 68090/68089 आद्रा–मिदनापुर–आद्रा मेमू: दिनांक 30.06.2026, 03.07.2026 एवं 05.07.2026 को रद्द रहेगी.
3. 68077/68078 आद्रा–भागा–आद्रा मेमू: दिनांक 30.06.2026 को रद्द रहेगी.
4. 63594/63593 आसनसोल–पुरुलिया–आसनसोल मेमू: दिनांक 29.06.2026 एवं 02.07.2026 को रद्द रहेगी.
5. 68056 टाटानगर–आसनसोल मेमू: दिनांक 04.07.2026 को रद्द रहेगी.
आंशिक समापन/आंशिक प्रारंभ Short Termination / Short Origination
1. 68056/68060 टाटानगर–आसनसोल–बाराभूम मेमू: दिनांक 29.06.2026, 03.07.2026 एवं 05.07.2026 को आद्रा में आंशिक रूप से समाप्त/प्रारंभ होगी. इस अवधि में ट्रेन आद्रा–आसनसोल–आद्रा खंड में रद्द रहेगी.
2. 63594/63593 आसनसोल–पुरुलिया–आसनसोल मेमू: दिनांक 30.06.2026, 01.07.2026, 03.07.2026 एवं 04.07.2026 को आद्रा में आंशिक रूप से समाप्त/प्रारंभ होगी. इस अवधि में ट्रेन आद्रा–पुरुलिया–आद्रा खंड में रद्द रहेगी.
3. 18116/18115 चक्रधरपुर–गोमो–चक्रधरपुर मेमू: दिनांक 30.06.2026, 03.07.2026 एवं 05.07.2026 को महुदा में आंशिक रूप से समाप्त/प्रारंभ होगी. इस अवधि में ट्रेन महुदा–गोमो–महुदा खंड में रद्द रहेगी.
4. 68055/68056 आसनसोल–टाटानगर–आसनसोल मेमू: दिनांक 01.07.2026 को आद्रा में आंशिक रूप से समाप्त/प्रारंभ होगी. इस अवधि में ट्रेन आद्रा–टाटानगर–आद्रा खंड में रद्द रहेगी.
5. 68060 आसनसोल–बाराभूम मेमू: दिनांक 04.07.2026 को आद्रा से आंशिक रूप से प्रारंभ होगी. इस अवधि में ट्रेन आसनसोल–आद्रा खंड में रद्द रहेगी.
6. 68055 आसनसोल–टाटानगर मेमू: दिनांक 04.07.2026 को आद्रा में आंशिक रूप से समाप्त होगी. इस अवधि में ट्रेन आद्रा–टाटानगर खंड में रद्द रहेगी.
पुनर्निर्धारित Rescheduled
1. 18035 खड़गपुर–हटिया एक्सप्रेस: दिनांक 29.06.2026, 02.07.2026 एवं 03.07.2026 को खड़गपुर से 01 घंटा विलंब से प्रस्थान करेगी.
2. 18036 हटिया–खड़गपुर एक्सप्रेस: दिनांक 30.06.2026 को हटिया से 01 घंटा विलंब तथा दिनांक 01.07.2026 एवं 04.07.2026 को हटिया से 02 घंटे विलंब से प्रस्थान करेगी.
यह भी पढ़ें: हेमंत सरकार बच्चों के भविष्य से कर रही खिलवाड़, 50 हजार शिक्षक पद तुरंत भरे जाएं: राफिया नाज
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए यात्रा से पूर्व ट्रेन की स्थिति की जानकारी रेलवे पूछताछ सेवा 139 या NTES ऐप से प्राप्त कर लें.


