Click Here
Click Here
Click Here

चाईबासा : TSNR फुटबॉल क्लब फुटबॉल प्रतियोगिता का बना विजेता, 32 टीमों ने लिया हिस्सा

Chaibasa: चक्रधरपुर के आसनतालिया पंचायत अंतर्गत मुरांगटांड स्कूल मैदान, इंदकाटा में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. आजाद हिंद क्लब,...

Chaibasa: TSNR Football Club wins football tournament; 32 teams participated.

Chaibasa: चक्रधरपुर के आसनतालिया पंचायत अंतर्गत मुरांगटांड स्कूल मैदान, इंदकाटा में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. आजाद हिंद क्लब, मुरांगटांड के तत्वावधान में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में चक्रधरपुर नगर परिषद् अध्यक्ष सह झामुमो चक्रधरपुर प्रखंड अध्यक्ष सन्नी उरांव उपस्थित रहे. वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक प्रतिनिधि पीरू हेम्ब्रम एवं प्रदीप महतो शामिल हुए. प्रतियोगिता में क्षेत्र की कुल 32 टीमों ने भाग लेकर उत्कृष्ट खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया. दो दिनों तक चले रोमांचक मुकाबलों के बाद विजेता एवं उपविजेता टीमों का चयन हुआ. फाइनल मुक़ाबला दीवाना क्लब बान्दासाई और T.S.N.R फुटबॉल क्लब के बीच खेला गया जिसमें T.S.N.R फुटबॉल क्लब की टीम विजेता रही.

यह भी पढ़ें: बोकारो: रोजी-रोटी की तलाश में सऊदी अरब गए मजदूर की सड़क हादसे में मौत, शव को वतन लाने की सरकार से गुहार

वक्ताओं ने प्रतियोगिता के आयोजन की सराहना की

समापन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सन्नी उरांव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार की खेल प्रतियोगिता का आयोजन होना चाहिए, इससे युवाओं की प्रतिभा निखरती है. साथ-साथ उन्हें अनुशासन, टीम भावना और सकारात्मक दिशा प्रदान करती हैं. उन्होंने आजाद हिंद क्लब की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को निरंतर जारी रखने की बात कही. विशिष्ट अतिथियों पीरू हेम्ब्रम एवं प्रदीप महतो ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया तथा आयोजकों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी. कार्यक्रम के अंत में उपस्थित अतिथियों ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया. प्रतियोगिता के सफल आयोजन में आजाद हिंद क्लब, मुरांगटांड के सदस्यों एवं क्षेत्रवासियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा. समारोह में बड़ी संख्या में खेल प्रेमी, ग्रामीण एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

Chaibasa: TSNR Football Club wins football tournament; 32 teams participated.

यह भी पढ़ें: यात्रीगण कृपया ध्यान दें : आद्रा रेल मंडल में रोलिंग ब्लॉक के कारण कोचिंग ट्रेनों के परिचालन में बदलाव

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *