Click Here
Click Here
Click Here

गिरिडीह: कबीर जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा, भक्ति और श्रद्धा से गूंजा शहर

Giridih: संत शिरोमणि कबीर साहेब की जयंती के पावन अवसर पर रविवार को श्री कबीर ज्ञान मंदिर, गिरिडीह के तत्वावधान में भव्य...

Giridih: Grand procession taken out on Kabir Jayanti; city resonates with devotion and reverence.

Giridih: संत शिरोमणि कबीर साहेब की जयंती के पावन अवसर पर रविवार को श्री कबीर ज्ञान मंदिर, गिरिडीह के तत्वावधान में भव्य शोभायात्रा निकाली गई. इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. पूरे शहर में भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक उल्लास का वातावरण देखने को मिला. शोभायात्रा की शुरुआत सिहोडीह स्थित सिरसिया मंदिर प्रांगण से हुई. यात्रा पावर हाउस मोड़, बरगंडा, मकतपुर, कालीबाड़ी चौक, बड़ा चौक, गड्डी मोहल्ला, टावर चौक और बरगंडा होते हुए पुनः मंदिर प्रांगण पहुंची, जहां इसका समापन हुआ. यात्रा के दौरान श्रद्धालु हाथों में भगवा ध्वज लिए संत कबीर के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे. भजन-कीर्तन और धार्मिक नारों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा.

यह भी पढ़ें: चतरा: महागठबंधन में फूट की खबरों के बीच JMM महासचिव विनोद पांडेय ने कहा- ‘सब कुछ है टनाटन, नहीं है कोई समस्या’

शोभायात्रा पर पुष्पवर्षा

शहर के विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों ने शोभायात्रा का स्वागत किया. श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा कर उन्हें शुभकामनाएं दी गईं. शोभायात्रा में महिलाएं, पुरुष, युवा और बच्चे बड़ी संख्या में शामिल हुए, जिससे आयोजन और भी आकर्षक बन गया. आयोजकों ने बताया कि कबीर जयंती के अवसर पर यज्ञ-हवन, सत्संग, भजन-कीर्तन तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया है. संत कबीर ने अपने जीवन और वाणी के माध्यम से समाज को सत्य, प्रेम, समानता, भाईचारे और सामाजिक समरसता का संदेश दिया. आज के समय में उनके विचार पहले से अधिक प्रासंगिक हैं और समाज को आपसी भेदभाव से ऊपर उठकर मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं.

Giridih: Grand procession taken out on Kabir Jayanti; city resonates with devotion and reverence.

यह भी पढ़ें: हजारीबाग में तीन पालियों में भाजपा की संगठनात्मक बैठक : प्रदेश कोषाध्यक्ष दीपक बंका का दो दिवसीय प्रवास, संगठन की मजबूती पर जोर

सामाजिक एकता का संदेश

पूरे आयोजन के दौरान प्रशासनिक व्यवस्था भी चुस्त-दुरुस्त रही. श्रद्धालुओं के उत्साह, अनुशासन और शांतिपूर्ण सहभागिता के बीच शोभायात्रा सकुशल संपन्न हुई. कबीर जयंती का यह आयोजन शहरवासियों के लिए श्रद्धा, आस्था और सामाजिक एकता का प्रेरणादायी संदेश छोड़ गया.

add1

Giridih: Grand procession taken out on Kabir Jayanti; city resonates with devotion and reverence.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *