Vinit Abha upadhyay
Ranchi : झारखंड में कथित शराब घोटाले को लेकर प्रवर्तन निदेशालय ED की कार्रवाई अब तेज और आक्रामक होती दिख रही है. इस मामले में जांच एजेंसी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सूबे के पूर्व मंत्री और कांग्रेस के लोहरदगा विधायक रामेश्वर उरांव और उनके बेटे रोहित उरांव को समन जारी कर पूछताछ के लिए तलब किया है. ED की इस कार्रवाई से राज्य के सियासी गलियारों में एक बार फिर हड़कंप मच गया है. ED को इस बात के पुख्ता और ठोस सबूत मिले है कि रामेश्वर उरांव के बेटे रोहित उरांव और झारखंड के चर्चित पावर ब्रोकर प्रेम प्रकाश के बीच शराब के टेंडर को लेकर बड़े पैमाने पर रुपयों का लेन-देन हुआ था. पैसों का यह लेन-देन कुछ साल पहले किया गया था. जिसका एक बड़ा हिस्सा बैंक खाता के माध्यम से ट्रांसफर हुआ था. एजेंसी की जांच में यह बात भी सामने आई है कि सिर्फ डिजिटल माध्यम ही नहीं बल्कि प्रेम प्रकाश और रोहित उरांव के बीच एक बहुत बड़ी रकम का लेन-देन कैश में भी हुआ है.

रोाहित उरांव के ठिकानों पर छापेमारी के दौरान हुआ खुलासा
ED को इन तमाम संदिग्ध लेन-देन की जानकारी तब मिली थी जब एजेंसी ने शराब घोटाले से जुड़े मामले में रोहित उरांव के विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी की थी. सर्च ऑपरेशन के दौरान जब्त किए गए दस्तावेजों और डिजिटल साक्ष्यों को खंगालने के बाद इस पूरी कड़़ी का खुलासा हुआ है. रोहित उरांव के साथ पैसों के लेन-देन की यह अहम कड़ी जुड़ने के बाद अब झारखंड में खुद को पावर ब्रोकर के नाम से मशहूर कर चुके प्रेम प्रकाश की मुश्किलें और ज्यादा बढ़ती नजर आ रही हैं.
प्रेम प्रकाश पर लगे है गंभीर आरोप
प्रेम प्रकाश पहले से ही ED के दो अलग-अलग मामलों में गंभीर आरोपों का सामना कर रहे हैं. इस बीच पैसों के इस लेन-देन की कड़ियों को आपस में जोड़ने के बाद ED बहुत जल्द प्रेम प्रकाश से नए सिरे से पूछताछ करने की रणनीति बना रही है. म्क् को अंदेशा है कि शराब के टेंडरों को हथियाने और सिंडिकेट बनाने के लिए इस काली कमाई का इस्तेमाल किया गया था. जिसमें रसूखदार नेताओं और बिचौलियों की मिलीभगत थी. रामेश्वर उरांव और उनके बेटे रोहित उरांव से होने वाली पूछताछ में कई और चौंकाने वाले खुलासे होने की उम्मीद है जो इस घोटाले की परतों को पूरी तरह खोल कर रख देंगे.
ALSO READ : इंसानियत शर्मसार: हजारीबाग में मानसिक रूप से दिव्यांग नाबालिग से दुष्कर्म, बेहोश होने तक पीटा


