Gumla : जिला में रविवार देर शाम तक अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चार मौत की घटनाओं से सनसनी फैल गई है. पुलिस ने सभी मामलों में शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है. पहली घटना, बिशुनपुर थाना क्षेत्र के हेलसा अंबाटोली गांव निवासी 35 वर्षीय नीलू देवी की है. जहां नीलू ने घर में दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. बताया गया कि पूरा परिवार खेती-बाड़ी के काम में व्यस्त था. तभी नीलू देवी का शव फंदे से लटका मिला. सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
अंरडी पेड़ में लटका मिला शव
दूसरी घटना गुमला थाना क्षेत्र के कोटाम पतगच्छा गांव निवासी 40 वर्षीय रतई देवी का शव अरंडी पेड़ की डाल में दुपट्टे के सहारे लटका मिला. सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी.

मिर्गी दौरा के बाद संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
तीसरी घटना, पालकोट थाना क्षेत्र के तपकरा नवाटोली निवासी 30 वर्षीय सुकरी कुमारी की है. जहां मिर्गी का दौरा पड़ने के बाद सुकरी की मौत हो गई।. हालांकि परिजन और कुछ ग्रामीण इस मौत को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जता रहे हैं. सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा होगा.
अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद
चौथी घटना, बसिया थाना पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया. शव पर चोट के निशान मिले हैं. जिससे मामला संदिग्ध माना जा रहा है. मृतक की पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस ने शव को सदर अस्पताल के शीतगृह में 72 घंटे के लिए सुरक्षित रख दिया है, ताकि पहचान होने पर आगे की कार्रवाई की जा सके.
ALSO READ : इंसानियत शर्मसार: हजारीबाग में मानसिक रूप से दिव्यांग नाबालिग से दुष्कर्म, बेहोश होने तक पीटा


