Click Here
Click Here
Click Here

लोहरदगा : प्रवासी श्रमिकों का निबंधन सुनिश्चित करें, औचक निरीक्षण कर बाल श्रम में रोक लगाएं – DC

Lohardaga : डीसी संदीप कुमार मीना की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय सभागार में श्रम विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई....

श्रम नियोजन

Lohardaga : डीसी संदीप कुमार मीना की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय सभागार में श्रम विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में पिछले समीक्षा बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की बिंदुवार समीक्षा की गई. समीक्षा के दौरान डीसी ने पाया कि पंचायतों में आयोजित विशेष शिविरों में श्रमिकों के निबंधन की संख्या अपेक्षाकृत कम है. इस पर उन्होंने श्रम अधीक्षक को निर्देश दिया कि जिन पंचायतों में अब तक पर्याप्त संख्या में श्रमिकों का निबंधन नहीं हुआ है, वहां शीघ्र विशेष शिविर आयोजित किए किया. साथ ही अधिक से अधिक असंगठित श्रमिकों का निबंधन सुनिश्चित किया जाए.

श्रमिकों को योजनाओं की दी जायें जानकारी

डीसी ने निर्देश दिया कि शिविरों के दौरान श्रमिकों को श्रम विभाग की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई जाए और पात्र श्रमिकों को योजनाओं से आच्छादित किया जाए. उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिविर की तारीख, समय एवं स्थल की जानकारी पूर्व से ही व्यापक प्रचार-प्रसार के माध्यम से आमजनों तक पहुंचाई जाए, ताकि अधिकाधिक श्रमिक इसका लाभ उठा सकें. बैठक में डीसी ने श्रम कानूनों के प्रभावी अनुपालन के लिए प्रवर्तन गतिविधियों में तेजी लाने का निर्देश दिया. उन्होंने लेबर एन्फोर्समेंट अधिकारियों को नियमित रूप से औचक निरीक्षण करने और विभिन्न प्रतिष्ठानों की जांच सुनिश्चित करने का निदेश दिया.

बाल श्रम में लगे रोक, चलाये अभियान

उपायुक्त ने कहा कि जिले में बाल श्रम पर पूरी तरह से रोक लगाना प्रशासन की प्राथमिकता है. इसके लिए नियमित रूप से होटल, ढाबा, दुकान, प्रतिष्ठान, ईंट-भट्ठा, निर्माण स्थलों एवं अन्य संभावित स्थानों पर सघन निरीक्षण अभियान चलाया जाए. जहां भी बाल श्रम का मामला सामने आए, वहां नियमानुसार त्वरित एवं कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए. उन्होंने कहा कि बाल श्रम उन्मूलन के लिए जनजागरूकता के साथ-साथ कानून का प्रभावी अनुपालन भी आवश्यक है. बैठक में श्रम अधीक्षक आंद्रेयास कुल्लू, सभी श्रम प्रवर्तन अधिकारी उपस्थित रहे.

 

ALSO READ खाकी का मानवीय चेहरा: थाना के मेस में खाना बनाने वाली गरीब महिला का टपक रहा था छत, पुलिस के जवान ने निजी खर्च से बनवाया घर

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *