Click Here
Click Here
Click Here

हजारीबाग जिला परिषद में 52 वाटर सप्लाई सिस्टम के टेंडर पर उठे सवाल, समाजसेवी ने DC से निष्पक्ष जांच की मांग की

Hazaribagh: जिला परिषद द्वारा 52 वाटर सप्लाई सिस्टम लगाने के लिए आयोजित टेंडर प्रक्रिया अब सवालों के घेरे में आ गई है....

Hazaribagh: जिला परिषद द्वारा 52 वाटर सप्लाई सिस्टम लगाने के लिए आयोजित टेंडर प्रक्रिया अब सवालों के घेरे में आ गई है. समाजसेवी अभिषेक कुमार ने DC हज़ारीबाग को आवेदन सौंपकर पूरे मामले की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है. आवेदन में आरोप लगाया गया है कि 28 जून 2026 को आयोजित टेंडर प्रक्रिया के दौरान केवल 15 टेंडर पेपर ही बेचे गए, जबकि कई इच्छुक लोगों को टेंडर पेपर उपलब्ध नहीं कराया गया.

प्रतिस्पर्धा प्रभावित होने की आशंका

आवेदन में कहा गया है कि यदि यह आरोप सही साबित होते हैं, तो इससे सरकारी टेंडर प्रक्रिया की पारदर्शिता एवं निष्पक्षता पर गंभीर प्रश्न खड़े होते हैं. साथ ही सरकारी योजनाओं में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा प्रभावित होने की आशंका भी जताई गई है.

जांच में इन बिंदुओं की मांग

समाजसेवी अभिषेक कुमार ने उपायुक्त से मांग की है कि कुल कितने टेंडर पेपर उपलब्ध कराए गए थे. कितने टेंडर पेपर बेचे गए. किन-किन व्यक्तियों एवं फर्मों को टेंडर जारी किए गए. जिन इच्छुक आवेदकों को टेंडर पेपर नहीं मिला, उसके क्या कारण थे. यदि किसी प्रकार की अनियमितता सामने आती है तो संबंधित अधिकारियों एवं जिम्मेदार व्यक्तियों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जाए.

जनहित और पारदर्शिता का हवाला

अपने आवेदन में अभिषेक कुमार ने कहा है कि सरकारी योजनाओं में पारदर्शिता बनाए रखना प्रशासन की जिम्मेदारी है. ऐसे में पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर वास्तविक स्थिति जनता के सामने लाई जानी चाहिए, ताकि भविष्य में टेंडर प्रक्रिया पर किसी प्रकार का संदेह न रहे.

प्रशासन की प्रतिक्रिया का इंतजार

फिलहाल इस आवेदन पर जिला प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. अब देखना होगा कि उपायुक्त इस शिकायत पर क्या कार्रवाई करते हैं और जांच के बाद वास्तविक स्थिति क्या निकलकर सामने आती है.

Also Read:प्रशासनिक उपेक्षा या IAS का ईगो वॉर, झारखंड में IFS क्यों सिमट रहे ‘स्पेशल सेक्रेटरी’ की फाइलों में

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *