Click Here
Click Here
Click Here

लोहरदगा : कलश यात्रा के साथ भगवान शिव की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव शुरू

Lohardaga : शहर के चंडी बॉडी स्थित सोनार मुहल्ला में भगवान शिव के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ सोमवार को भव्य कलश...

लोहरदगा कलश

Lohardaga : शहर के चंडी बॉडी स्थित सोनार मुहल्ला में भगवान शिव के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ सोमवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ. तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान के पहले दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिला एवं पुरुष पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए. धार्मिक आस्था, भक्ति और उत्साह से ओतप्रोत इस आयोजन ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय वातावरण में सराबोर कर दिया. कार्यक्रम की शुरुआत विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना से हुई. इसके बाद सैकड़ों श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा में भाग लिया. कलश यात्रा के बाद श्रद्धालु जल लेकर मंदिर परिसर पहुंचे. जहां भगवान शिव का जलाभिषेक किया गया.

तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन

आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि भगवान शिव की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया गया है. पहले दिन कलश यात्रा और जलाभिषेक संपन्न हुआ. आगामी दिनों में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान, हवन-पूजन, भजन-कीर्तन और अंत में भगवान शिव की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न कराई जाएगी. इसके साथ ही महाप्रसाद का भी आयोजन किया जाएगा. जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है.

इनका रहा योगदान

इस अवसर पर रविकांत सोनी, रंजीत सोनी, केदार सोनी, शंभू सोनी, रिक्की, मनीष, मंटू, भोला अग्रवाल, कन्हैया सोनी, संजय सोनी, सुरेश सोनी, करम साहू, अभिषेक, गौरव सहित सैकड़ों महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं का योगदान रहा.

 

ALSO READ : रांची पुलिस का दर्द : अभिभावक अपने बच्चों पर नहीं देते ध्यान, केस सुलझाने से ज्यादा लापता बच्चों को खोजने में हो रही परेशानी

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *