Click Here
Click Here
Click Here

चाईबासा : तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से शिक्षिका घायल, स्थिति गंभीर

Chaibasa : सोमवार को सोनुआ-चक्रधरपुर मुख्य सड़क पर निश्चितपुर स्कूल के समीप तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक घंटी...

सड़क दुर्घटना,

Chaibasa : सोमवार को सोनुआ-चक्रधरपुर मुख्य सड़क पर निश्चितपुर स्कूल के समीप तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक घंटी आधारित शिक्षिका गंभीर रूप से घायल हो गयी. प्राप्त जानकारी के अनुसार, निश्चितपुर निवासी 23 वर्षीय वंदना महतो एसएस प्लस टू हाई स्कूल, सोनुआ में पढ़ाने के लिए जा रही थी. इसी दौरान चक्रधरपुर की ओर से तेज गति से आ रहे एक ट्रैक्टर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी. हादसे के बाद स्थानीय लोगों एवं परिजनों की सहायता से घायल शिक्षिका को तत्काल सामुदायिक स्वास्थय केंद्र, सोनुआ पहुंचाया गया. वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, चाईबासा रेफर कर दिया.

पुलिस कर रही जांच

घटना की सूचना मिलते ही सोनुआ पुलिस अस्पताल पहुंची और घायल शिक्षिका का हालचाल लेने के साथ ही मामले की जानकारी जुटाई. पुलिस दुर्घटना में शामिल ट्रैक्टर की पहचान करने और पूरे मामले की जांच में जुट गई है. स्थानीय लोगों ने मुख्य सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों के संचालन पर चिंता जताते हुए प्रशासन से यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराने और दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की है.

ALSO READ : BREAKING : आज ED के पास नहीं जाएंगे रामेश्वर उरांव के बेटे रोहित उरांव, मांगा समय

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *