Jamtara: 30 जून को मनाए जाने वाले हूल दिवस को लेकर जिले में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेता आनंद टुडू ने सोमवार को प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि सिद्धू-कान्हू प्रतिमा स्थल की साफ-सफाई और रंगाई-पुताई का कार्य भी पूरा हो चुका है.
आनंद टुडू ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 9 बजे छात्र-छात्राओं की प्रभात फेरी से होगी. इसके बाद उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में सिद्धू-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पूजा-अर्चना की जाएगी. इस दौरान विभिन्न सामाजिक संगठनों और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे. दोपहर 2 बजे झामुमो जिला कार्यालय से गाजे-बाजे के साथ भव्य जुलूस निकाला जाएगा, जो सिद्धू-कान्हू चौक तक पहुंचेगा. जुलूस में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है.

गांधी मैदान में होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम
सिद्धू-कान्हू चौक पर माल्यार्पण और झंडोत्तोलन के बाद गांधी मैदान में आदिवासी संस्कृति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम और विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा. हूल दिवस को लेकर पूरे जिले में उत्साह का माहौल है और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं.
ALSO READ: चाईबासा : तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से शिक्षिका घायल, स्थिति गंभीर


