Click Here
Click Here
Click Here

रांची में ऑनलाइन कैब चालकों की हड़ताल का असर, यात्रियों से वसूला जा रहा दोगुना किराया

Ranchi: राजधानी रांची में ऑनलाइन कैब चालकों (Cab drivers) की अनिश्चितकालीन हड़ताल का असर अब साफ दिखाई देने लगा है. कैब सेवा...

cab drivers
Effect of strike of online cab drivers in Ranchi, double fare being charged from passengers

Ranchi: राजधानी रांची में ऑनलाइन कैब चालकों (Cab drivers) की अनिश्चितकालीन हड़ताल का असर अब साफ दिखाई देने लगा है. कैब सेवा प्रभावित होने से रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट और कार्यालय आने-जाने वाले यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. कई रूटों पर यात्रियों को पहले की तुलना में दोगुना तक किराया देना पड़ रहा है.

यात्रियों के अनुसार, लालपुर से रांची रेलवे स्टेशन तक जहां पहले करीब 250 रुपये किराया लगता था, वहीं अब 500 रुपये से अधिक वसूले जा रहे हैं. इससे आम लोगों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है. कई यात्रियों का कहना है कि मोबाइल ऐप पर कैब बुकिंग का विकल्प तो दिख रहा है, लेकिन कोई चालक राइड स्वीकार नहीं कर रहा है.

ऑटो और ई-रिक्शा चालक भी वसूल रहे मनमाना किराया

कैब सेवा बंद होने का फायदा उठाते हुए कुछ ऑटो और ई-रिक्शा चालक भी मनमाना किराया वसूल रहे हैं. इससे यात्रियों की परेशानी और बढ़ गई है.

Cab drivers are charging passengers double the fare
Cab drivers are charging passengers double the fare

ये हैं कैब चालकों की प्रमुख मांगें

कैब चालक संघ का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, हड़ताल जारी रहेगी. यूनियन की प्रमुख मांगों में किराया दरों में बढ़ोतरी, व्यावसायिक कार्यों में निजी वाहनों के इस्तेमाल पर रोक तथा रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर कैब चालकों के लिए पार्किंग और विश्राम की व्यवस्था शामिल है.

ALSO READ: हूल दिवस को लेकर जामताड़ा में तैयारियां पूरी, भव्य जुलूस व सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे आयोजित

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *