Click Here
Click Here
Click Here

गुमला : 11वीं के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, कमरे में फंदे से लटका मिला छात्र

Gumla: रायडीह प्रखंड के कुलमुंडा बेरीटोली गांव निवासी 17 वर्षीय छात्र जैतून खड़िया ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना के बाद...

मृतक किशोर

Gumla: रायडीह प्रखंड के कुलमुंडा बेरीटोली गांव निवासी 17 वर्षीय छात्र जैतून खड़िया ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है. जानकारी के अनुसार, जैतून कहीं से घूमकर घर लौटा और अपने कमरे में जाकर अंदर से दरवाजा बंद कर लिया. काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों को संदेह हुआ. दूसरे दरवाजे से झांककर देखने पर जैतून फंदे से लटका मिला. घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई.

सूचना पर पहुंची पुलिस, शव को कब्जे में लिया

घटना की सूचना ग्रामीणों ने रायडीह थाना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की. मृतक जैतून खड़िया रायडीह के एसएस हाई स्कूल में 11वीं कक्षा का छात्र था. परिजनों और ग्रामीणों के अनुसार वह पढ़ाई में काफी तेज और शांत स्वभाव का था. उसकी अचानक हुई मौत से परिवार सहित पूरे गांव में शोक की लहर है.

ALSO READ : दिल्ली में राष्ट्रीय ग्रामीण विकास सम्मेलन में मंत्री दीपिका ने उठाई झारखंड के हितों की आवाज, मनरेगा से लेकर PM आवास तक की रखीं प्रमुख मांगें

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *