Click Here
Click Here
Click Here

हजारीबाग में संगठन सृजन अभियान को धार देने में जुटी कांग्रेस, SIR को लेकर कार्यकर्ताओं को दिया गया प्रशिक्षण

Hazaribagh: जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में सोमवार को चान्हों रोड स्थित शिवम बैंक्वेट हॉल में बीएलए-2 का प्रखंड स्तरीय संवाद सह...

बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे उपस्थित

Hazaribagh:  जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में सोमवार को चान्हों रोड स्थित शिवम बैंक्वेट हॉल में बीएलए-2 का प्रखंड स्तरीय संवाद सह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने तथा आगामी चुनावों की तैयारी को लेकर बीएलए-2 कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मंत्री सह जिला कांग्रेस अध्यक्ष जय प्रकाश भाई पटेल ने की.

मतदाता सूची पुनरीक्षण पर दिया गया विशेष प्रशिक्षण

कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित गौ सेवा के प्रदेश अध्यक्ष सह जिला प्रभारी राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि मतदाता सूची पुनरीक्षण लोकतंत्र की महत्वपूर्ण प्रक्रिया है और किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से हटने या कटने नहीं दिया जाएगा. उन्होंने कार्यकर्ताओं से पंचायत स्तर तक पहुंचकर लोगों को आवश्यक दस्तावेजों एवं प्रक्रिया की जानकारी देने की अपील की. जिला अध्यक्ष जय प्रकाश भाई पटेल ने कहा कि बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करना कांग्रेस पार्टी का प्रमुख लक्ष्य है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से मतदाता सूची के प्रति सजग और सक्रिय रहने का आह्वान किया.

बीएलए-2 कार्यकर्ताओं को दी गई तकनीकी जानकारी

प्रशिक्षण सत्र में बीएलए-2 के प्रशिक्षक सह नगर कांग्रेस अध्यक्ष परवेज अहमद एवं प्रशिक्षक दीपक गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को बूथ प्रबंधन, ईवीएम, वीवीपैट की कार्यप्रणाली तथा मतदाता सूची सत्यापन की विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने बताया कि प्रत्येक प्रखंड से पांच कार्यकर्ताओं को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि पुनरीक्षण कार्य सुचारू रूप से संचालित किया जा सके.

बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे उपस्थित

कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन शारदा रंजन दुबे ने किया. इस अवसर पर सदर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी मुन्ना सिंह, बरही विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी अरुण साहू, प्रदेश सचिव रेणु कुशवाहा, मनीषा टोप्पो, पूर्व प्रदेश सचिव अवधेश कुमार सिंह, जिला कांग्रेस मीडिया अध्यक्ष निसार खान, प्रदेश पैनलिस्ट सजीद अली खान सहित विभिन्न प्रखंड अध्यक्ष, पार्टी पदाधिकारी एवं लगभग 100 बीएलए-2 कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

ALSO READ : 2% भर्ती का जश्न, 98% पद खाली; सरकार शिक्षा पर नहीं, प्रचार पर ध्यान दे रही : प्रतुल शाहदेव

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *