Click Here
Click Here
Click Here

बोकारो में वज्रपात का कहर, हवाई अड्डा के पास 17 वर्षीय किशोर की मौत

Bokaro: बोकारो हवाई अड्डा स्टैंड के नजदीक सोमवार दोपहर को वज्रपात की चपेट में आकर 17 वर्षीय आलोक कुमार तुरी की दर्दनाक...

Bokaro airport stand
अस्पताल में मृतक की मां व अन्य परिजन

Bokaro: बोकारो हवाई अड्डा स्टैंड के नजदीक सोमवार दोपहर को वज्रपात की चपेट में आकर 17 वर्षीय आलोक कुमार तुरी की दर्दनाक मौत हो गई. मृतक सेक्टर-1C, आवास संख्या 1074 में रहता था. जानकारी के अनुसार, आलोक अपनी मौसी से मिलने हवाई अड्डा पहुंचा हुआ था. मृतक की मां ने बताया कि जब वो घर से निकला उस वक्त बारिश नहीं हो रही थी. लेकिन जब आलोक के लौटने में देरी हुई, तो वह उसकी तलाश में निकलीं. ऐसे में हवाई अड्डे के पास पहुंचने पर उन्होंने देखा कि आलोक की मोटरसाइकिल वहीं खड़ी है, लेकिन वह खुद आसपास नहीं दिखा. स्थानीय लोगों की मदद से जब तलाश की गई, तो आलोक एक गड्ढे में बेहोश पड़ा मिला.

स्थानीय लोगों ने आलोक को बोकारो सदर अस्पताल पहुंचाया

स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में उसे बोकारो सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक के पिता शहर के बीएसएल एडियम बिल्डिंग के कैंटीन में कार्यरत हैं. पिता ने बताया कि वे अपने कार्यस्थल पर थे और तभी उन्हें फोन पर सूचना मिली, कि उनके पुत्र के ऊपर बिजली गिरी है. उसकी हालत नाजुक है. बता दें, आलोक ने इंटर पास कर स्नातक में दाखिला लिया था. वहीं, जवान पुत्र की मौत परिवार के लिए बड़ा सदमा है.

यह भी पढ़ें: हजारीबाग में भगवान जगन्नाथ की स्नान विधि संपन्न, 15 दिनों के लिए अनसर गृह में रहेंगे महाप्रभु

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *