Click Here
Click Here
Click Here

छात्र उदित राज की मौत की CID जांच की मांग तेज, न्याय सभा में पहुंचे विधायक जयराम महतो

Koderma: छात्र उदित राज की मौत की सीआईडी जांच की मांग तेज हो गई है. मालूम हो कि 3 मई को झुमरीतिलैया...

न्याय सभा में विधायक जयराम महतो

Koderma:  छात्र उदित राज की मौत की सीआईडी जांच की मांग तेज हो गई है. मालूम हो कि 3 मई को झुमरीतिलैया स्थित सेक्रेड हार्ट स्कूल के छात्र उदित राज का शव स्कूल हॉस्टल में पंखे से लटका मिला था. मृतक के परिजन इसे हत्या बताते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग को लेकर 1 जून से समाहरणालय के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना पर बैठे हैं. आंदोलन के समर्थन में सोमवार को जैन पेट्रोल पंप से समाहरणालय तक न्याय मार्च निकाला गया. मार्च के दौरान “उदित राज को इंसाफ दो”, “हत्या की सीआईडी जांच करो” और “स्कूल प्रबंधन को गिरफ्तार करो” जैसे नारे लगाए गए.

न्याय सभा में विधायक जयराम महतो ने उठाए सवाल

वामपंथी नेता एवं जिला परिषद सदस्य महादेव राम की अध्यक्षता में न्याय सभा का आयोजन किया गया, जबकि संचालन रविशंकर यादव ने किया. सभा में डुमरी के विधायक जयराम महतो ने कहा कि विद्यालय में कारतूस की मौजूदगी कई सवाल खड़े करती है. उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि इस मुद्दे को विधानसभा में भी उठाया जाएगा.

कांग्रेस ने पीड़ित परिवार के साथ खड़े रहने की बात कही

कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रकाश रजक ने कहा कि उदित राज को न्याय दिलाना केवल एक परिवार का नहीं बल्कि पूरे समाज का दायित्व है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है और निष्पक्ष जांच, दोषियों की गिरफ्तारी तथा न्याय मिलने तक लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष जारी रखेगी. सीपीएम नेता संजय पासवान ने कहा कि इस मामले में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और प्रशासन की चुप्पी चिंताजनक है. उन्होंने कहा कि माकपा इस मुद्दे को संसद के मानसून सत्र में भी उठाएगी और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेगी.

कई राजनीतिक दलों और संगठनों की रही मौजूदगी

सभा में आप पार्टी के जिलाध्यक्ष महेश यादव, राजद नेता विजय यादव, मुबारक अंसारी, सीपीआई के जिला सचिव अर्जुन यादव, जेएलकेएम के जिलाध्यक्ष चंदन यादव, सामाजिक कार्यकर्ता सुरेश यादव, सुरेंद्र मोदी, कांग्रेस नेता कयुमुद्दीन सहित विभिन्न राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे.

ALSO READ : हजारीबाग में भगवान जगन्नाथ की स्नान विधि संपन्न, 15 दिनों के लिए अनसर गृह में रहेंगे महाप्रभु

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *