Ranchi: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने विज्ञापन संख्या 24/2024 एवं 25/2024 के तहत निकाली गई ‘झारखंड सचिवालय आशुलिपिक प्रतियोगिता परीक्षा-2024’ (नियमित एवं बैकलॉग रिक्ति) को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है. आयोग के परीक्षा नियंत्रक द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग, झारखंड सरकार के पत्र संख्या 4164 दिनांक 23.06.2026 के माध्यम से इस नियुक्ति से संबंधित अधियाचना को वापस ले लिया गया है.
सरकार द्वारा अधियाचना वापस लिए जाने के फलस्वरूप ही आयोग ने परीक्षा को निरस्त करने का निर्णय लिया है. इस संबंध में आयोग की वेबसाइट पर विस्तृत आवश्यक सूचना भी अपलोड कर दी गई है, जिससे सचिवालय में स्टेनोग्राफर के पदों पर सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को बड़ा झटका लगा है.

यह भी पढ़ें: छात्र उदित राज की मौत की CID जांच की मांग तेज, न्याय सभा में पहुंचे विधायक जयराम महतो


