Click Here
Click Here
Click Here

जिलों के एसपी ने पुलिस मुख्यालय को नहीं भेजा दागी पुलिसकर्मियों का ब्योरा

SAURAV SINGH रांची: जिले के एसपी ने झारखंड पुलिस मुख्यालय को अबतक दागी पुलिसकर्मियों का ब्यौरा नहीं भेजा. गौरतलब है, कि झारखंड...

SAURAV SINGH

रांची: जिले के एसपी ने झारखंड पुलिस मुख्यालय को अबतक दागी पुलिसकर्मियों का ब्यौरा नहीं भेजा. गौरतलब है, कि झारखंड पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों, ईकाइयों और प्रशिक्षण केंद्रों को एक निर्देश जारी किया था. इस निर्देश के तहत उन पुलिस अधिकारियों और कर्मियों की सूची मांगी गई थी. जिनके खिलाफ पिछले 10 वर्षों में कोई आपराधिक मामला दर्ज हुआ है या जिनका मामला न्यायालय में विचाराधीन है.

देरी पर मुख्यालय की नाराजगी:

ब्यौरा नहीं देने के बाद झारखंड पुलिस मुख्यालय ने एक पत्र जारी करते हुए कहा कि जैप और आईआरबी की कुछ वाहिनियों को छोड़कर, अधिकांश जिलों और तकनीकी इकाइयों से अब तक रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है. इस ढिलाई पर मुख्यालय ने सख्त रुख अपनाते हुए 15 मार्च तक की अंतिम समय-सीमा तय कर दी है. यह आदेश राज्य के लगभग सभी बड़े पुलिस विंग्स को भेजा गया है.

सात बिंदुओं पर मांगी गई है विस्तृत जानकारी:

– पुलिसकर्मी का ओहदा क्या है.

– उनकी भर्ती कब हुई और वे किस श्रेणी के हैं.

– दर्ज केस का नंबर, तिथि और लगाई गई धाराएं.

– मामला किस थाने में दर्ज है या किस कोर्ट में चल रहा है.

– अपराध की प्रकृति और मामले का सारांश.

– वर्तमान स्थिति क्या है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *