Click Here
Click Here
Click Here

मुहर्रम जुलूस में खूनी खेल: शम्स नौजवान कमिटी के कोषाध्यक्ष पर जानलेवा हमला, 10 नामजद समेत 60 पर FIR

Ranchi: मुहर्रम जुलूस के दौरान डेली मार्केट थाना क्षेत्र के टैक्सी स्टैंड के पास शम्स नौजवान कमिटी के कोषाध्यक्ष हिंदपीढ़ी, हाफिज चौक...

Bloody game in Muharram procession: Deadly attack on Shams Naujavan Committee treasurer, FIR against 60 including 10 named

Ranchi: मुहर्रम जुलूस के दौरान डेली मार्केट थाना क्षेत्र के टैक्सी स्टैंड के पास शम्स नौजवान कमिटी के कोषाध्यक्ष हिंदपीढ़ी, हाफिज चौक निवासी अबू अरसलान उर्फ चांद पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है. पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आसिफ उर्फ सैमी, मासूम, नौशाद उर्फ राजू, फैज, मेराज उर्फ चदरा, साबिर, जीशान, फिरोज, गुड्डू और इस्लाम उर्फ खलीफा, सभी थाना हिंदपीढ़ी, बंशी चौक, निवासी सहित 50-60 अज्ञात लोगों के खिलाफ डेली मार्केट थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. प्राथमिकी के अनुसार, 27 जून की रात करीब 10 बजे शम्स नौजवान कमिटी का मुहर्रम जुलूस जैसे ही डेली मार्केट टैक्सी स्टैंड के पास पहुंचा, तभी एकता नौजवान कमिटी से जुड़े आरोपियों ने अपने समर्थकों के साथ मिलकर गाली-गलौज शुरू कर दी और घातक हथियारों से हमला कर दिया. हमले में अबू अरसलान के सिर और छाती में गंभीर चोटें आयी. अखाड़े के अन्य सदस्यों ने बीच-बचाव कर स्थिति को संभाला, जिससे बड़ा हादसा टल गया.

यह भी पढ़ें: झारखंड में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान शुरू, 82% मतदाताओं की मैपिंग पूरी

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि एकता नौजवान कमिटी के पास मुहर्रम जुलूस निकालने का वैध लाइसेंस या सरकारी अनुमति नहीं थी. नया रूट और लाइसेंस नहीं मिलने से नाराज होकर आरोपियों ने जुलूस को बाधित करने और माहौल बिगाड़ने की नीयत से घटना को अंजाम दिया. पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया है कि घटना के बाद 28 जून की रात करीब दो बजे एक अज्ञात नंबर से फोन कर केस वापस लेने और पुलिस में शिकायत नहीं करने की धमकी दी गई. कॉल करने वाले ने खुद की ऊपर तक पहुंच होने का दावा करते हुए गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी. डेली मार्केट पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है. पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रयास किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें: मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने केंद्र से मांगे मनरेगा के 900 करोड़, न्यूनतम मजदूरी 433 रुपए करने की रखी मांग

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *