Click Here
Click Here
Click Here

Deoghar : मां-बेटे की कुल्हाड़ी से गला काटकर हत्या, गांव में दहशत

– रुबेदा के पति रियाज अहमद की भी वर्ष 2022 में हुई थी हत्या Deoghar : सोनारायठाढ़ी थाना क्षेत्र के महापुर पंचायत...

गला काटकर हत्या
Deoghar: Mother and son hacked to death with an axe

– रुबेदा के पति रियाज अहमद की भी वर्ष 2022 में हुई थी हत्या

Deoghar : सोनारायठाढ़ी थाना क्षेत्र के महापुर पंचायत अंतर्गत हेठ नवाडीह गांव में सोमवार देर रात मां-बेटे की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी गई. मृतकों की पहचान 38 वर्षीय रुबेदा बीबी और उसके 12 वर्षीय पुत्र छोटू के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलते ही सोनारायठाढ़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. मंगलवार सुबह SP प्रवीण पुष्कर, अनुसंधान विंग और फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पहुंचकर जांच-पड़ताल में जुट गई.

जानकारी के अनुसार, घटना सोमवार देर रात करीब एक से दो बजे के बीच की बताई जा रही है. परिजनों का आरोप है कि रुबेदा बीबी और उसके पुत्र की कुल्हाड़ी से गला काटकर हत्या की गई. घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए. ग्रामीणों ने आक्रोश जताते हुए SP को घटनास्थल पर बुलाने की मांग की. मंगलवार सुबह SP प्रवीण पुष्कर के नेतृत्व में पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है.

वर्ष 2022 में भी हुई थी पति रियाज अहमद की हत्या

परिजनों ने बताया कि रुबेदा बीबी के पति रियाज अहमद की भी 15 जुलाई 2022 को कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई थी. पिता की हत्या के बाद परिवार की जिम्मेदारी बड़ा पुत्र संभाल रहा है, जो पश्चिम बंगाल में मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता है. परिजनों का आरोप है कि रियाज अहमद हत्याकांड के कुछ आरोपितों को पुलिस चार वर्ष बीत जाने के बाद भी गिरफ्तार नहीं कर सकी है. ताजा दोहरे हत्याकांड के बाद गांव और आसपास के क्षेत्रों में दहशत का माहौल है. पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है.

ALSO READ: EXCLUSIVE- हजारीबाग ट्रेजरी घोटाला- SBI के 21 खातों में ट्रांसफर किए गए घोटाले के 25 करोड़, पढ़िए पूरी डिटेल 

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *