Click Here
Click Here
Click Here

नगर निगम चुनाव में ड्यूटी करने वाले होमगार्ड जवानों का मानदेय अब तक बकाया, करेंगे आंदोलन

Ranchi : झारखंड होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव राजीव कुमार तिवारी ने होमगार्ड के जवानों के लंबित मानदेय का मुद्दा उठाया...

होमगार्ड

Ranchi : झारखंड होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव राजीव कुमार तिवारी ने होमगार्ड के जवानों के लंबित मानदेय का मुद्दा उठाया है. राजीव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि राज्य के होमगार्ड जवानों से लगातार विभिन्न विभागों में पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी कराई जाती है लेकिन उनके मानदेय का भुगतान समय पर नहीं किया जाता. यह स्थिति बेहद चिंताजनक और दुर्भाग्यपूर्ण है. उन्होंने ध्यान दिलाया कि नगर निगम चुनाव में ड्यूटी करने वाले अनेक होमगार्ड जवानों के भत्ते का भुगतान अब तक लंबित है. इसके अलावा कई विभागों एवं संस्थानों में महीनांे, यहां तक कि वर्षों तक ड्यूटी करने के बावजूद जवानों को उनका मानदेय प्राप्त नहीं हुआ है. स्वास्थय विभाग में कार्यरत होमगार्ड जवानों को भी समय पर मानदेय का भुगतान नहीं किया जा रहा है. जिससे उन्हें आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है.

विभाग और अधिकारी गंभीर नहीं, करेंगे आंदोलन

अपातकालीन परिस्थितियों में विभाग की ओर से होमगार्ड जवानों को तत्काल ड्यूटी पर भेजने के लिए कड़े आदेश जारी किए जाते हैं. ड्यूटी पर उपस्थित नहीं होने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी जाती है. लेकिन जब उन्हीं जवानों के मेहनताने और मानदेय के समय पर भुगतान की बात आती है, तो संबंधित विभाग और अधिकारी गंभीरता नहीं दिखाते. झारखंड होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन ने राज्य सरकार से मांग की है कि सभी लंबित मानदेय एवं भत्तों का अविलंब भुगतान कराया जाए क्योंकि इस गंभीर समस्या का शीघ्र समाधान नहीं किया गया, तो एसोसिएशन राज्यव्यापी आंदोलन की रूपरेखा तैयार करने पर विचार करेगा.

 

ALSO READ : झारखंड पुलिस : मेडिकल-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब होगी पूरी तरह ऑनलाइन

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *