पलामू: देसी कट्टा के साथ युवक गिरफ्तार, छापेमारी कर पुलिस ने दबोचा

Palamu: पलामू पुलिस अवैध हथियार के खिलाफ अभियान चला रही है. इसी अभियान के तहत पुलिस को सफलता हाथ लगी. पांकी थाना...

Palamu: Youth arrested with country-made pistol, police conducted raid and nabbed him

Palamu: पलामू पुलिस अवैध हथियार के खिलाफ अभियान चला रही है. इसी अभियान के तहत पुलिस को सफलता हाथ लगी. पांकी थाना पुलिस ने देसी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ 21 वर्षीय युवक को दबोच लिया. पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. जानकारी के अनुसार, 30 जून को वरीय पुलिस पदाधिकारी को क्षेत्र में अवैध हथियार होने की गुप्त सूचना मिली थी. एसपी के आदेश और लेस्लीगंज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के निर्देशन में एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया. टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इलाके में घेराबंदी की और आरोपी को धर दबोचा.

यह भी पढ़ें: झारखंड में SIR अभियान का आगाज, 2.64 करोड़ मतदाता होंगे शामिल, लगाए गए हैं 31,892 BLO

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *