Pakur: पुलिस का अवैध नशे कारोबारी के खिलाफ एक्शन जारी है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध नशे के कारोबार करने वाले को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है. नगर थाना क्षेत्र के कोयला रोड दुर्गापुर स्थित एक चाय दुकान के पास ब्राउन शुगर बेचा जा रहा था. गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई है. दरअसल, SP अनुदीप सिंह को गुप्त सूचना मिली थी कि नगर थाना क्षेत्र के कोयला रोड दुर्गापुर स्थित एक चाय दुकान के पास अवैध रूप से ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की जा रही है.
पुलिस ने ब्राउन शुगर समेत कई चीजें जब्त
सूचना मिलते ही SP अनुदीप सिंह ने SDPO पाकुड़ के नेतृत्व में एक छापेमारी दल का गठन किया. गठित छापेमारी दल नगर थाना क्षेत्र के कोयला रोड दुर्गापुर स्थित चाय दुकान के पास पहुंचे. जहां पुलिस को देखकर वहां मौजूद लोग इधर-उधर भागने लगे. गठित छापेमारी दल ने भाग रहे एक व्यक्ति को पकड़कर तलाशी ली. इस दौरान पुलिस ने उनके पास से 07 पुड़िया ब्राउन शुगर,12 सिगरेट, एक मोबाइल और 10 हजार नगद राशि बरामद किया हैं. गिरफ्तार आरोपी नगर थाना क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है.

ALSO READ: कोडरमा में महिला के साथ आधी रात में दुष्कर्म, आरोपी फरार


