Click Here
Click Here
Click Here

हजारीबाग: चौपारण में ‘नन्हा सा दिल अभियान’ का शुभारंभ, बच्चों के हृदय रोग की होगी निःशुल्क जांच

Hazaribagh: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, सीसीएल, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम एवं श्री सत्य साई संजीवनी हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को चौपारण...

hazaribagh heart investigation camp

Hazaribagh: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, सीसीएल, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम एवं श्री सत्य साई संजीवनी हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को चौपारण प्रखंड में ‘नन्हा सा दिल अभियान’ का शुभारंभ किया गया. अभियान का उद्घाटन चिकित्सा प्रभारी डॉ. डी. एन. ठाकुर, आरबीएसके चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रविकांत पांडेय, डॉ. सरवन हसन, डॉ. पंकज कुमार मेहता, डॉ. दिनेश कुमार एवं श्री सत्य साई संजीवनी हॉस्पिटल की टीम ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया.

बच्चों की जांच अवश्य कराएं

अभियान का उद्देश्य सरकारी एवं निजी विद्यालयों, आंगनवाड़ी केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के माध्यम से बच्चों में जन्मजात हृदय रोग की समय पर पहचान कर उन्हें आवश्यक जांच, परामर्श, रेफरल और निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराना है. मौके पर चिकित्सा प्रभारी डॉ. डी. एन. ठाकुर ने कहा कि बच्चों में जन्मजात हृदय रोग की समय रहते पहचान होने पर उसका सफल इलाज संभव है. उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों की जांच अवश्य कराएं और इस जनहितकारी अभियान का लाभ उठाएं.

उपचार की प्रक्रिया से जोड़ा गया

आरबीएसके चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रविकांत पांडेय ने बताया कि अभियान के तहत चिकित्सकों की टीम विद्यालयों एवं आंगनवाड़ी केंद्रों में जाकर बच्चों की स्क्रीनिंग करेगी. जिन बच्चों में हृदय रोग की आशंका मिलेगी, उन्हें विशेषज्ञ जांच और निःशुल्क उपचार के लिए रेफर किया जाएगा. उन्होंने बताया कि हजारीबाग सदर प्रखंड में अब तक 5,064 बच्चों की हृदय जांच की जा चुकी है, जिनमें 38 बच्चे संदिग्ध पाए गए हैं. इन सभी को आगे की जांच एवं उपचार की प्रक्रिया से जोड़ा गया है.

AlsoRead:हजारीबाग : हूल दिवस पर सिद्धो-कान्हू को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, वीर शहीदों के संघर्षों से प्रेरणा लेने का गूंजा नारा

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *