Click Here
Click Here
Click Here

जामताड़ा : साहेबगंज हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार दो युवकों की मौके पर मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

Jamtara : नारायणपुर थाना क्षेत्र के गोबिंदपुर–साहेबगंज मुख्य मार्ग पर कोरिडीह वन गांव के समीप मंगलवार को हुए भीषण सड़क हादसे में...

Jamtara : नारायणपुर थाना क्षेत्र के गोबिंदपुर–साहेबगंज मुख्य मार्ग पर कोरिडीह वन गांव के समीप मंगलवार को हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई. हादसे के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है. गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क जाम कर प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. मृतकों की पहचान बुटबेरिया गांव निवासी इरशाद अंसारी (22 वर्ष) और मुर्शरफ अंसारी (24 वर्ष) के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि दोनों युवक अपनी मोटरसाइकिल से जमाताड़ा से अपने घर आ रहे थे.

तेज रफ्तार पिकअप बनी काल, बाइक सवार दो युवकों की मौके पर मौत

इसी दौरान कोरिडीह वन गांव के समीप मछली लेने जा रही एक तेज रफ्तार पिकअप वैन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. हादसे की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए. दो युवकों की मौत से आक्रोशित लोगों ने गोबिंदपुर–साहेबगंज हाईवे को जाम कर दिया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई. घटना की सूचना पर नारायणपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने और यातायात सामान्य कराने का प्रयास कर रही है. पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी शुरू कर दी है. वहीं दुर्घटना के बाद पिकअप वैन को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है. इस दर्दनाक हादसे से बुटबेरिया गांव में मातम पसरा हुआ है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.

Also Read : गिरिडीह समाहरणालय में ‘Voter Helpline एवं मतदाता सहायता केंद्र’ का शुभारंभ, SIR-2026 के लिए मिलेगी हर निर्वाचन सेवा

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *