Click Here
Click Here
Click Here

गिरिडीह समाहरणालय में ‘Voter Helpline एवं मतदाता सहायता केंद्र’ का शुभारंभ, SIR-2026 के लिए मिलेगी हर निर्वाचन सेवा

Giridih : 30 जून: विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 अभियान को प्रभावी और सफल बनाने के उद्देश्य से गिरिडीह जिला प्रशासन ने समाहरणालय...

Giridih : 30 जून: विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 अभियान को प्रभावी और सफल बनाने के उद्देश्य से गिरिडीह जिला प्रशासन ने समाहरणालय परिसर में ‘Voter Helpline एवं मतदाता सहायता केंद्र’ की शुरुआत की है. इस केंद्र के माध्यम से मतदाताओं को निर्वाचन संबंधी सभी जरूरी सेवाएं और जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाएगी. जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त रामनिवास यादव, पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार और उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर सहायता केंद्र का उद्घाटन किया. इस अवसर पर सदर अनुमंडल पदाधिकारी धीरेंद्र कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी पायल राज, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी अंजना भारती, जिला नजारत उप समाहर्ता आशुतोष ठाकुर, सोशल मीडिया पब्लिसिटी ऑफिसर आशुतोष तिवारी सहित निर्वाचन शाखा के कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे.

एक ही जगह मिलेगी हर निर्वाचन सेवा

उद्घाटन के बाद उपायुक्त रामनिवास यादव ने कहा कि यह सहायता केंद्र लोकतांत्रिक प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सरल और सहभागी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है. उन्होंने बताया कि SIR-2026 अभियान के दौरान मतदाताओं को निर्वाचन से जुड़ी सभी सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे उन्हें अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे. उन्होंने बताया कि सहायता केंद्र पर मतदाता गणना प्रपत्र भरने, आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी, मतदाता सूची में नया नाम जोड़ने, नाम या पते में संशोधन, नाम हटाने (विलोपन), स्थानांतरण सहित अन्य निर्वाचन संबंधी कार्यों में मार्गदर्शन और सहायता प्रदान की जाएगी.

मतदाता सूची को शुद्ध और अद्यतन बनाने की अपील

उपायुक्त ने जिले के सभी पात्र मतदाताओं से अपील की कि वे 30 जून से शुरू हुए विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं और मतदाता सूची को शुद्ध एवं अद्यतन बनाने में प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि मजबूत लोकतंत्र के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का मतदाता सूची में शामिल होना जरूरी है. उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी ने कहा कि शुद्ध, पारदर्शी और समावेशी मतदाता सूची लोकतंत्र की मजबूत नींव है. विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का उद्देश्य हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज करना और सभी त्रुटियों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है. उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का लक्ष्य है कि कोई भी पात्र मतदाता छूटे नहीं और कोई भी अपात्र व्यक्ति मतदाता सूची में शामिल न रहे इसी उद्देश्य से हेल्पलाइन एवं मतदाता सहायता केंद्र को पूरी तरह सक्रिय किया गया है, ताकि जिले के नागरिक आसानी से निर्वाचन संबंधी सभी सेवाओं का लाभ उठा सकें.

Also Read : परवरिश पर पॉलिटिकल वार: विधायक अरूप चटर्जी ने प्रेस वार्ता में खोला मोर्चा, पिता-पुत्र पर संगठित रंगदारी के संगीन आरोप

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *